अखिलेश से मिले RLD नेता जयंत चौधरी, सपा-बसपा गठबंधन में हो सकते हैं शामिल

अखिलेश से मिले RLD नेता जयंत चौधरी, सपा-बसपा गठबंधन में हो सकते हैं शामिल

Bhaskar Hindi
Update: 2019-01-16 12:35 GMT
अखिलेश से मिले RLD नेता जयंत चौधरी, सपा-बसपा गठबंधन में हो सकते हैं शामिल
हाईलाइट
  • RLD को चार सीटें बागपत
  • मुजफ्फकनगर
  • मथुरा और हाथरस मिल सकती हैं।
  • RLD नेता जयंत चौधरी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले।
  • राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के भी सपा-बसपा गठबंधन में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो चुकी है। चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सभी पार्टियां एड़ी-चोटी का जोर लगा रही हैं। उत्तरप्रदेश में सपा और बसपा का गठबंधन सुर्खियों में रहने के बाद अब राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के भी इस गठबंधन में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को RLD नेता जयंत चौधरी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों पार्टियों के बीच सीट को लेकर बात हुई है। हालांकि सपा और RLD दोनों ने इसका खुलासा नहीं किया है। 

 

 

मुलाकात के बाद RLD नेता जयंत चौधरी ने कहा, "सपा अध्यक्ष के साथ मीटिंग अच्छी रही। सीटों को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है। मैं बस इनसे मिलने आया था और अखिलेश से मिलकर काफी अच्छा लगा। मसला सीटों को लेकर बिलकुल नहीं है। हमारे बीच एक विश्वास है, जो कि काफी गहरा है। हमारे बीच पहले भी बातचीत हो चुकी है। इस मीटिंग में भी हमने बस उस रिश्ते को बरकरार रखा है। यह एक जंग है और जंग को "मैं" से नहीं "हम" से लड़कर जीता जाएगा।"

जयंत ने कहा, "कैराना में हुए उपचुनाव में हम मिलकर लड़े थे। इस चुनाव में हमें जीत मिली थी। हमारे बीच तालमेल भी काफी अच्छा था। आगामी लोकसभा चुनाव में भी हम जीतेंगे, यह मेरा भरोसा है। देश की जनता और किसान बीजेपी से परेशान है, क्योंकि सबको पता है वह किसान विरोधी हैं। इसके साथ ही जयंत ने अपने ट्वीटर हैंडल पर अखिलेश के साथ एक फोटो भी डाली है। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने अल्लाम कबाल की एक शायरी भी लिखी है। इस शायरी में उन्होंने लिखा है कि ‘उक़ाबी रूह जब बेदार होती है जवानों में, नज़र आती है उन को अपनी मंज़िल आसमानों में’।"

बता दें कि जयंत और अखिलेश के बीच यह मीटिंग पहले दिल्ली में होनी थी। हालांकि किसी परेशानी की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था। सूत्रों के अनुसार दोनों के बीच सीट को लेकर बात बन चुकी है और जल्द ही इसका ऐलान भी किया जाएगा। जानकारी के अनुसार RLD को चार सीटें बागपत, मुजफ्फकनगर, मथुरा और हाथरस मिल सकती हैं। सीटों का समीकरण जो भी हो, लेकिन इन तीनों के साथ आने से विपक्षी दलों का समीकरण जरूर बदलता हुआ नजर आ रहा है।

Similar News