दूरदर्शन की वरिष्ठ एंकर नीलम शर्मा का निधन, मिला था नारी शक्ति सम्मान

दूरदर्शन की वरिष्ठ एंकर नीलम शर्मा का निधन, मिला था नारी शक्ति सम्मान

Manmohan Prajapati
Update: 2019-08-17 11:06 GMT
दूरदर्शन की वरिष्ठ एंकर नीलम शर्मा का निधन, मिला था नारी शक्ति सम्मान
हाईलाइट
  • 1995 में दूरदर्शन के साथ अपने करियर की शरुआत की थी
  • एंकर नीलम शर्मा को इसी साल मिला था नारी शक्ति सम्मान
  • दूरदर्शन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी निधन की जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दूरदर्शन की वरिष्ठ और मशहूर एंकर नीलम शर्मा का आज निधन हो गया है। इसकी जानकारी दूरदर्शन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी गई है।  शाम छह बजे निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा। आपको बता दें कि ऐंकर नीलम शर्मा को इसी साल मार्च में नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया था। इस सम्मान के अलावा भी नीलम शर्मा को पत्रकारिता में उनके योगदान के लिए कई सम्मानों से नवाजा गया था।

20 सालों से दूरदर्शन का चेहरा
नीलम दूरदर्शन का एक जानामाना चेहरा थीं। बताया जा रहा है कि वो कैंसर से पीड़ित थीं। नीलम शर्मा पिछले 20 सालों से दूरदर्शन का हिस्सा थीं। उन्होंने वर्ष  1995 में दूरदर्शन के साथ अपने करियर की शरुआत की थी। अपनी जीवनकाल में उन्होंने तेजस्विनी से लेकर बड़ी चर्चा जैसे कई लोकप्रिय कार्यक्रम किए।

दूरदर्शन ने जताया शोक
नीलम के निधन पर दूरदर्शन ने शोक जताया है। दूरदर्शन पर ने ट्वीट कर लिखा कि डीडी न्यूज की वरिष्ठ एंकर नीलम शर्मा के असामयिक निधन पर दूरदर्शन परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि, "नारी शक्ति" सम्मान जैसे कई पुरस्कारों से सम्मानित नीलम शर्मा ने अपने 20 वर्षों से भी अधिक के सेवाकाल में "तेजस्विनी" से लेकर "बड़ी चर्चा" आदि कई लोकप्रिय कार्यकमों का संचालन किया। 

Tags:    

Similar News