श्रीलंकाई नौसेना ने सात भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

श्रीलंकाई नौसेना ने सात भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

ANI Agency
Update: 2019-07-28 23:30 GMT
श्रीलंकाई नौसेना ने सात भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार
हाईलाइट
  • सात भारतीय मछुआरों को श्रीलंका के नौसेना द्वारा रविवार को उनके समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। श्रीलंका की सेना ने द्वीप राष्ट्र की सीमा में मछली पकड़ने के आरोप में रविवार को सात भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी देते हुए बताया, रामेश्वरम औप आस-पास के स्थान के मछुआरे कटचैहेवु द्वीप के पास थे, इसी दौरान श्रीलंकाई नौसेना के गश्ती दल ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और उनकी नौकाओं को भी जब्त कर लिया।

नौसेना ने कहा, वह अपने संसाधनों का उपयोग स्थानीय मछुआरों की सुरक्षा के साथ-साथ द्वीप के क्षेत्रीय जल में मछली के भंडार के संरक्षण के लिए प्रभावी रूप से करती रहेगी। मछुआरों को आगे की पूछताछ के लिए केरल के मन्नार में लंका नौसेना शिविर में ले जाया गया है। वहीं मछुआरों ने दावा किया कि, उन्होंने तेज हवाएं चलने और ऊंची लहरें उठने के कारण अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पार की थी।

25 जुलाई को, श्रीलंकाई नौसेना ने अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (IMBL) को तोड़ने और कोलंबो के पानी में अवैध रूप से मछली पकड़ने के लिए चार भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार मछुआरों को आगे की कार्रवाई के लिए जाफना में मत्स्य के सहायक निदेशक को सौंपने की उम्मीद है।

Tags:    

Similar News