RJD से चुनाव लड़ सकते हैं शत्रुघ्न सिन्हा, इफ्तार पार्टी में दिए संकेत

RJD से चुनाव लड़ सकते हैं शत्रुघ्न सिन्हा, इफ्तार पार्टी में दिए संकेत

Bhaskar Hindi
Update: 2018-06-14 03:46 GMT
RJD से चुनाव लड़ सकते हैं शत्रुघ्न सिन्हा, इफ्तार पार्टी में दिए संकेत
हाईलाइट
  • RJD की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा।
  • अपने हाथों से तेजस्वी
  • तेजप्रताप और बेटी मीसा भारती को पकोड़े खिलाए।
  • तेजस्वी यादव ने कहा शत्रुघ्न सिन्हा के स्वागत के लिए पार्टी तैयार।
  • शत्रुघ्न सिन्हा ने RJD से चुनाव लड़ने के संकेत भी दिए।
  • सिन्हा ने कहा अगले चुनाव में जहां भी रहे
  • लोकेशन यहीं होगा।

डिजिटल डेस्क, पटना। बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा जेडीयू की बजाए आरजेडी की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए और आरजेडी से चुनाव लड़ने के संकेत भी दिए। वहीं तेजस्वी यादव ने पार्टी में उनके स्वागत की बात भी कही है। जिसके बाद से बिहार की राजनीति में हलचल शुरू हो गई है। ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि शत्रुघ्न सिन्हा आरजेडी की टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। 

 

 

तेजस्वी यादव ने आयोजित की इफ्तार पार्टी

दरअसल बुधवार रात पटना में लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने इफ्तार पार्टी दी। तेजस्वी ने अपने आवास 5- सर्कुलर रोड पर इफ़्तार का आयोजन किया था। जिसमें आरजेडी के सभी दिग्गज नेताओं के बीच बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भी मौजूद रहे। 

 

 

शत्रुघ्न सिन्हा ने लालू के दोनों बेटों तेजस्वी, तेजप्रताप को गले लगाया और अपने हाथों से उन्हें पकोड़े भी खिलाए। पार्टी में लालू की बेटी मीसा भारती भी मौजूद रहीं। आरजेडी की इफ्तार पार्टी में महागठबंधन के सभी नेताओं सहित सीएम नीतीश कुमार को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन वो पार्टी में शामिल नहीं हुए।

 

 

इस दौरान अगला चुनाव आरजेडी से लड़ने के सवाल पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा साफ कहा कि, उनके पार्टी में शामिल होने को राजनीति से न जोड़ें। ये आपसी भाईचारे का मौका है। मैं रिश्ता निभाने आया हूं क्योंकि लालू परिवार से मेरे पुराने संबंध हैं। इसका राजनीति से कोई संबंध नहीं है।

 

 

लेकिन तुरंत ही शत्रुघ्न सिन्हा के पास में बैठे तेजप्रताप यादव ने कहा- क्यों नहीं? जिसके बाद शत्रुध्न सिन्हा ने भी कहा, तेजप्रताप के मुंह में घी शक्कर। इतना ही नहीं शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा अगले चुनाव में जहां भी रहे, लोकेशन यहीं होगा। हालांकि आरजेडी के टिकट पर अगला चुनाव लड़ने के सवाल पर ज्यादा कुछ साफ नहीं किया।

 

 

वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा शत्रुघ्न सिन्हा के स्वागत के लिए पार्टी तैयार है, फैसला उनको करना है।  मीसा भारती ने भी टिकट का ऑफर देते हुए कहा, शत्रुघ्न सिन्हा जहां से चुनाव लड़ना चाहे लड़ें, पार्टी उनके साथ रहेगी। तेजप्रताप ने कहा पूरा महागठबंधन एकजुट है। वहीं लालू प्रसाद यादव इफ्तार पार्टी में शामिल नहीं हुए। उनकी बेटी मीसा भारती ने बताया उनकी तबियत ठीक नहीं है, इसलिए वो इफ्तार पार्टी में नहीं आए। 

 

 

जेडीयू की इफ्तार पाटी में सिन्हा की अनुपस्थिति भी चर्चा का विषय रही। इसे भी शत्रुघ्न सिन्हा साफ कर दिया कि उन्हें हजभवन कार्यक्रम की जानकारी नहीं है। हजभवन में आयोजित जेडीयू की इफ्तार पाटी में नीतीश कुमार, रामविलास पासवान, शरद यादव, कई बीजेपी नेता और बिहार के डिप्टी सीएम समेत कई नेताओं ने शिरकत की। 

 

 

गौरतलब है कि शत्रुघ्न सिन्हा दो बार से पटना से बीजेपी के सांसद हैं। पिछले साल वो पटना साहिब सीट से चुने गए थे, लेकिन पार्टी से नजरअन्दाज होने की वजह से वो अपनी पार्टी और सरकार पर निशाना भी साधते रहे हैं। अब माना जा रहा है कि बीजेपी उन्हें टिकट न देने का मन बना चुकी है, इसलिए शत्रुघ्न सिन्हा नए घर की तलाश में हैं।

 

 

इससे पहले भी शत्रुघ्न कई मौकों पर लालू परिवार के साथ खड़े नजर आए हैं इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि वो अगला चुनाव आरजेडी से लड़ सकते हैं।

 

 

Similar News