रात 1.30 बजे से फायरिंग, पाक ने तोड़ा सीजफायर, दो जवान घायल

रात 1.30 बजे से फायरिंग, पाक ने तोड़ा सीजफायर, दो जवान घायल

Bhaskar Hindi
Update: 2017-06-29 03:17 GMT
रात 1.30 बजे से फायरिंग, पाक ने तोड़ा सीजफायर, दो जवान घायल

टीम डिजिटल, पुंछ। पाक सेना ने एक बार फिर सीजफायर तोड़ दिया। पुंछ के मोटार्र में रात 1.30 बजे से लगातार फायरिंग की जा रही है। फायरिंग में दो जवान घायल हुए हैं। इन्हें इलाज के लिए फौरन ही अस्पताल पहुंचा दिया गया है।

पाक सेना ने लाइन आॅफ कण्ट्रोल पर फिर सीजफायल का उल्लंघन किया। भारतीय सेना के जवान उन्हें मुंहतोड़ जवाब दे रही है। गौरतलब है कि इससे पहले भी जम्मू के अलावा पुंछ सेक्टर में पाक सेना पहले भी सीजफायर का उल्लंघन कर चुकी है। वहीं अमरनाथ यात्रा पर भी आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है।

Similar News