बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बन गए पूर्णिया के एसपी निशांत

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बन गए पूर्णिया के एसपी निशांत

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-21 12:50 GMT
बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बन गए पूर्णिया के एसपी निशांत

डिजिटल डेस्क,पटना। बाढ़ में डूबे बिहार के सीमांचल जिले अररिया और पूर्णिया में बाढ़ से स्थिति बेहद खतरनाक है। ऐसे में बिहार के पूर्णिया के एसपी निशांत कुमार तिवारी बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बनकर उभरे हैं। निशांत खुद कमर भर पानी में घुसकर बाढ़ पीड़ितों को हरसंभव मदद और राहत सामग्री पंहुचा रहे हैं। 

पूर्णिया में निशांत कुमार की छवि किसी हीरो से कम नहीं है। वे पूर्णिया के उन सब क्षेत्रों में खुद निरीक्षण कर रहे हैं, जहां स्थिति ज्यादा खराब बनी हुई है और बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहकर पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।  

पूर्णिया के एसपी निशांत 12 अगस्त से प्रतिदिन बाढ़ पीड़ितों के लिए बने राहत शिविरों में पहुंचकर हरसंभव सहायता पहुंचा रहे हैं। वह न सिर्फ शिविरों में पीड़ितों के लिए बन रहे खाने की गुणवत्ता का निरीक्षण कर रहे हैं, बल्कि बाढ़ पीड़िताें के साथ खाना खाकर उनका मनोबल एवं साहस भी बढ़ा रहे हैं।

वे पूर्णिया के कलेक्टर पीके झा के साथ अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर लगातार विभिन्न बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंच रहे हैं। ऐसे अधिकारियों को लगातार अपने बीच पाकर पीड़ितों की पीड़ा तो कम तो हो ही रही है, विश्वास भी बढ़ रहा है।

कभी अमेरिका में नौकरी करते थे निशांत 

कभी निशांत अमेरिका की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर जॉब करते थे। फिर लौटे तो पढ़ाई कर पहली बार में ही यूपीएससी क्लियर कर लिया। 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी निशांत कुमार तिवारी पहले भी पूर्णिया में दो बार एसपी रह चुके हैं।

Similar News