चंद्रयान-2: खेल जगत की हस्तियों ने ट्विटर पर ISRO को दिए ये खास संदेश

चंद्रयान-2: खेल जगत की हस्तियों ने ट्विटर पर ISRO को दिए ये खास संदेश

Bhaskar Hindi
Update: 2019-09-07 07:49 GMT
चंद्रयान-2: खेल जगत की हस्तियों ने ट्विटर पर ISRO को दिए ये खास संदेश
हाईलाइट
  • चंद्रयान मिशन 2 कुछ सेकंड से हुआ असफल
  • पूरा देश इसरो के साथ
  • भारतीय खिलाड़ियों ने ट्विटर के जरिए बढ़ाया इसरो का हौसला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चंद्रयान-2 की चांद पर लैडिंग पर दुनिया भर की नजरें टिकी हुई थी। इसरो वैज्ञानिकों की मेहनत कुछ सेकंड से चकनाचूर हो गई। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने से कुछ सेकंड पहले चंद्रयान से संपर्क टूट गया। हालांकि इसरो के वैज्ञानिक डेटा का अध्ययन कर रहे हैं। चंद्रयान-2 मिशन के तीन हिस्से हैं। पहला हिस्से का नाम ऑर्बिटर, दूसरा लैंडर (विक्रम) और तीसरा रोवर (प्रज्ञान) हैं। आज भले ही मिशन सफल नहीं हो पाया है, लेकिन आज पूरा देश इसरो के साथ खड़ा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर आम जनता इसको का होसला अफजाई कर रहे हैं। वहीं देश के कई खिलाड़ियों ने ट्विट कर इसरो की मेहनत को सलाम किया है।
 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि ख्वाब अधूरा रहा है पर हौसला जिंदा है, इसरो वो है, जहां मुश्किलें शर्मिदा हैं। हम होंगे कामयाब चंद्रयान-2


गौतम गंभीर ने ट्वीट करते हुए लिखा, यह असफलता तब है, जब हम उससे कुछ सीखते नहीं है। हम और मजबूत होकर लौटेंगे। मैं एक अरब भारतीयों को एक साथ सपने देखने के लिए टीम इसरो की महान भावना को सलाम करता हूं। 

भारतीय क्रिकेट टीम कोच रवि शास्त्री ने ट्विट किया कि भारत को अपने इसरो के वैज्ञानिकों पर गर्व है। चंद्रयान-2 लाखों भारतीय बच्चों को प्रेरित करेगा। जय हिंद। 

पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने ट्विट किया। उन्होंने लिखा कि औसत लोगों की इच्छाएं और आशाएं होती हैं। आत्माविश्ववासी लोगों के पास लक्ष्य और योजनाएं होती हैं। इसरो हमें आप पर गर्व है। जय हिंद।

भारतीय टीम के स्पिनर हरभजन सिंह ने ट्विट कर लिखा कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। हमें इसरों और सभी वैज्ञानिकों पर गर्व है। हिंदुस्तान जिंदाबाद। 

भारतीय पहलवान योगेश्वर दत्त ने भी ट्वीटर के जरिए इसरो का हौसला बढ़ाया। उन्होंने लिखा कि हमें गर्व है अपने वैज्ञानिकों पर और यकीन है की अगले प्रयास में सफलता जरूर मिलेगी। जय हिंद, जय भारत।

पहलवान गीता फोगट ने ट्वीट कर लिखा, लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। पूरे भारत वर्ष को इसरो पर गर्व है।

भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन ने ट्वीट किया कि, हमें आपकी कड़ी मेहनत के लिए इसरो पर गर्व है। आप हारे नहीं हैं, आपने हमें आगे बढ़ाा है। स्वप्न को जीवित रखें।

 

Tags:    

Similar News