उप्र में तेज धूप, मौसम रहेगा शुष्क

उप्र में तेज धूप, मौसम रहेगा शुष्क

IANS News
Update: 2019-10-12 06:00 GMT
उप्र में तेज धूप, मौसम रहेगा शुष्क

लखनऊ, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी सहित इसके आस-पास के इलाकों में सुबह से ही धूप खिली है। तेज धूप के कारण मौसम गर्म है। वहीं, मौसम विभाग ने भी अब मौसम शुष्क रहने रहने की संभावना जताई है। शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों से मानसून विदा ले चुका है। पूर्वी हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है, लेकिन इसका असर उप्र में नहीं हो रहा है। यहां पर मौसम शुष्क ही रहने का संकेत है।

मौसम विभाग के अनुसार कानपुर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस, आगरा का 21 डिग्री सेल्सियस, मेरठ का 19 डिग्री सेल्सियस, फैजाबाद का 22 डिग्री और गोरखपुर का 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

शुक्रवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Similar News