बिहार में तापमान सामान्य रहने के आसार

बिहार में तापमान सामान्य रहने के आसार

IANS News
Update: 2019-10-30 06:00 GMT
बिहार में तापमान सामान्य रहने के आसार

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को आंशिक बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले दो-चार दिनों में बादलों के आने-जाने के आसार जताते हुए तापमान के सामान्य रहने की संभावना जताई है। बुधवार को पटना का न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राज्य के भागलपुर का बुधवार को न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस, गया का 17.7 डिग्री और पूर्णिया का 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले दो-चार दिनों तक न्यूनतम तापमान सामान्य रहने की संभावना है। बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, जिससे दिन में कभी-कभार धूप खिलेगी। शाम के बाद रात को आसमान साफ रहेगा, लेकिन हवा चलने के कारण सिहरन रहेगी। पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

Tags:    

Similar News