मंत्री की अजीबोगरीब घोषणा, ज्यादा बच्चे पैदा करो, लाखों जीतो

मंत्री की अजीबोगरीब घोषणा, ज्यादा बच्चे पैदा करो, लाखों जीतो

bhaskar user3
Update: 2021-06-22 12:05 GMT
मंत्री की अजीबोगरीब घोषणा, ज्यादा बच्चे पैदा करो, लाखों जीतो
हाईलाइट
  • खेल मंत्री की अजीबोगरीब योजना
  • ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए अनोखा ऐलान
  • समुदाय विशेष के लिए की है घोषणा

डिजिटल डेस्क, आइजोल। एक ओर जहां पूरे देश में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर बहस छिड़ी हुई है, वहीं दूसरी मिजोरम के एक मंत्री ऐसे है जिन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में यह ऐलान किया है कि, सबसे ज्यादा बच्चों वाले माता पिता को उनकी ओर से प्रोत्साहन राशि के रूप में नगद एक लाख रुपए दिए जाएंगे। उनके इस कदम के पीछे का उद्देश्य कम जनसंख्या वाले मिजो समुदायों को जनसंख्या बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

फादर्स डे पर की घोषणा
मिजोरम के खेल मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रॉयते ने मिजो समुदायों की कम जनसंख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए रविवार को फादर्स डे के अवसर पर रॉबर्ट रोमाविया रॉयते ने अपने विधानसभा क्षेत्र आइजोल पूर्व -2 में इस बात की घोषणा की है। मंत्री ने कहा कि बांझपन दर और मिजो आबादी में जनसंख्या वृद्धि दर में कमी गंभीर चिंता का विषय बन गई है।

मंत्री के बेटे की फार्म उठाएगी खर्च
हालांकि, बच्चों की न्यूनतम और अधिकतम संख्या का उन्होंने जिक्र नहीं किया है। रॉयते ने सोमवार को एक बयान में कहा कि ऐसे परिवार को एक सार्टिफिकेट और एक ट्रॉफी भी दी जाएगी। पुरस्कृत करने का खर्चा मंत्री के बेटे की ओनरशिप वाली एक कंस्ट्रेक्शन फर्म उठाएगी।

देश में चल रही जनसंख्या नियंत्रण नीति की वकालत 
मिजोरम के मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रॉयते ने यह एलान ऐसे समय पर किया है जब देश के कई प्रदेशों में जनसंख्या नियंत्रण नीति की वकालत की जा रही है। उधर मिजोरम के ही पड़ोसी राज्य असम में जनसंख्या नियंत्रण के कानून को लेकर खबरें आ रही हैं। 

देश का दूसरा सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य
मिजोरम में कई मिजो जनजातियां रहती हैं। यहां का क्षेत्रफल लगभग 21,087 वर्ग किलोमीटर है। अरुणाचल प्रदेश के बाद मिजोरम देश में दूसरा सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला प्रदेश है। 2011 की जनगणना के मुताबिक यहां की जनसंख्या 10,91,014 थी।

Tags:    

Similar News