ऋषिकेश में अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव आयोजित

ऋषिकेश में अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव आयोजित

Bhaskar Hindi
Update: 2018-03-07 07:37 GMT
ऋषिकेश में अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव आयोजित
हाईलाइट
  • शुरू में दैनिक कक्षा पूज्य श्री स्वामी वेद भारत के अंतर्गत की जाती थी और योगासन की शिक्षा योगाचार्य श्री भारत भूषण देते थे।
  • अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के दौरान दुनिया भर के 20 देशों के 80 से अधिक श्रद्धेय संत
  • योगाचार्य और विशेषज्ञ सायं 4 बजे से रात 9.30 बजे तक दैनिक कक्षा प्रदान करेंगे।
  • इस साल 1 से 7 मार्च 2018 तक योग महोत्सव ऋषिकेश में आयोजित किया गया है।
  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिं

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में सप्ताह भर चलने वाले 29वें वार्षिक, विश्व प्रसिद्ध अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव का उद्घाटन किया। 

अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का इतिहास 

सबसे पहला अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव ऋषिकेश में 1999 में आयोजित किया गया था। शुरू में दैनिक कक्षा पूज्य श्री  स्वामी वेद भारत के अंतर्गत की जाती थी और योगासन की शिक्षा योगाचार्य श्री भारत भूषण देते थे।योग की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। योग महोत्सव में सबसे ज्यादा प्रतिभागियों ने साल 2010 में भाग लिया था। उसी वर्ष महाकुम्भ मेला भी आयोजित किया गया था जिस वजह से कई भारतीय और विदेशी लोगों ने इस महोत्सव में भाग लिया था। इस साल 1 से 7 मार्च 2018 तक योग महोत्सव ऋषिकेश में आयोजित किया गया है। 

अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के दौरान दुनिया भर के 20 देशों के 80 से अधिक श्रद्धेय संत, योगाचार्य और विशेषज्ञ सायं 4 बजे से रात 9.30 बजे तक दैनिक कक्षा प्रदान करेंगे। 

ऋषिकेश के पास घूमने की जगह 

ऋषिकेश उत्तराखंड में एक पवित्र स्थान माना जाता है। योग महोत्सव के साथ-साथ आप इन जगहों का भी भ्रमण कर सकते हैं, जैसे- लक्ष्मण झूला, नीलहंथा महादेव मंदिर, आश्रम और हरिद्वार। इतना ही नहीं अगर धार्मिक यात्रा के अलावा आप कुछ रोमांचक कार्य करना चाहते हैं तो ऋषिकेश में ही आप रिवर राफ्टिंग, कायकिंग, बनजी जंपिंग, ट्रैकिंग, फ्लाइंग फॉक्स और कैंपिंग भी कर सकते हैं। 
  

Similar News