आज 112 वीरों का होगा सम्मान, 5 को मरणोपरांत कीर्ति चक्र

आज 112 वीरों का होगा सम्मान, 5 को मरणोपरांत कीर्ति चक्र

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-15 03:30 GMT
आज 112 वीरों का होगा सम्मान, 5 को मरणोपरांत कीर्ति चक्र

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। हर साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के जवानों का सम्मान किया जाता है। इस साल सेना और अद्धसैनिक बलों के 112 कर्मियों को वीरता पुरस्कारों के लिए चुना गया है। 5 जवानों को कीर्ति चक्र, 17 शौर्य चक्र, और 85 सेना मैडल,3 नौसेना और 2 वायुसेना मेडल (वीरता) देने का ऐलान किया गया है।

कीर्ति चक्र के लिए इस साल पांच जवानों को चुना गया है। इनमें से तीन को ये सम्मान मरणोपरांत दिया जाएगा।  गोरखा राइफल्स के हवलदार गिरिस गुरंग, नगा रेजीमेंट के मेजर डेविड मनलुन और सीआरपीएफ की 49वीं बटालियन के कमांडेंट प्रमोद कुमार को इस साल मरणोपरांत कीर्ति चक्र दिया जाएगा। इनके अलावा गढ़वाल राइफल के मेजर प्रीतम सिंह कुंवर और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी चेतन कुमार चीता को भी कीर्ति चक्र के लिए चुना गया है। कीर्ति चक्र वीरता के लिए दिया जाने वाला दूसरा शीर्ष पदक है। 

राष्ट्रपति रामनाथ कांविंद ने इस साल सैन्य और अर्धसैन्य बल के जवानों को दिए जाने वाले कुल 112 वीरता पुरस्कारों की सूची को मंजूरी प्रदान की है। हालांकि सरकार ने इस साल वीरता सर्वोच्च सम्मान के लिए दिए जाने वाले अशोक चक्र के लिए किसी नाम की घोषणा नहीं की है।

Similar News