दिग्विजय पर 'सर्जिकल स्ट्राइक' करने वाले युवक का भाजपा ने किया सम्मान

दिग्विजय पर 'सर्जिकल स्ट्राइक' करने वाले युवक का भाजपा ने किया सम्मान

Bhaskar Hindi
Update: 2019-04-23 16:45 GMT
दिग्विजय पर 'सर्जिकल स्ट्राइक' करने वाले युवक का भाजपा ने किया सम्मान
हाईलाइट
  • कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी विनय सहास्त्रबुद्धे भी मौजूद रहे।
  • भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को भरे मंच पर जवाब देने वाले युवक का भाजपा कार्यालय में सम्मान किया गया।
  • शिवराज ने कहा कि बुलाकर बेइज्जत करके उतार देना दिग्विजय सिंह की फितरत है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के मंच से पीएम मोदी की तारीफ करने वाले युवक का भाजपा कार्यालय में सम्मान किया गया। इस युवक का नाम अमित माली है। कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी विनय सहास्त्रबुद्धे भी मौजूद रहे। 

क्या था मामला
लोकसभा चुनाव के लिए जनसभा करने पहुंचे दिग्विजय मंच पर भाषण दे रहे थे। भाषण के दौरान दिग्विजय सिंह ने जनता से सवाल किया कि कितने लोगों के खाते में 15 लाख रुपए आए। इतने में भीड़ में मौजूद एक शख्स उठा और सिंह के बुलावे पर मंच पर पहुंच गया। मंच पर पहुंचते ही अमित नाम के युवक ने सर्जिकल स्ट्राइक की बात शुरू कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करना शुरू कर दी। अमित का इतना कहना ही था कि दिग्विजय ने युवक को माइक से दूर कर दिया और एक कांग्रेस समर्थक ने उसे मंच से नीचे उतार दिया।

किसी ने नहीं की बदसलूकी
सम्मानित होने पर युवक ने कहा कि जैसे ही उन्होंने पूछा कि किसके खाते में 15 लाख रुपए आए, तो मैंने हाथ खड़ा कर दिया। इसके बाद में मंच पर गया और सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में बात की तो मुझे नीचे उतार दिया। साथ ही युवक ने कहा कि उसके साथ किसी ने गलत व्यवहार नहीं किया।

सीएम शिवराज ने कसा तंज
युवक को मंच से उतारने का मामले पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी है। शिवराज ने कहा कि बुलाकर बेइज्जत करके उतार देना दिग्विजय सिंह की फितरत है। पूर्व सीएम ने कहा कि दिग्विजय ने पूरे प्रदेश और देश के युवाओं को अपमानित किया है। 

 

Tags:    

Similar News