त्रिपुरा : दुष्कर्म के बाद 6 साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

त्रिपुरा : दुष्कर्म के बाद 6 साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

IANS News
Update: 2020-02-21 10:30 GMT
त्रिपुरा : दुष्कर्म के बाद 6 साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
हाईलाइट
  • त्रिपुरा : दुष्कर्म के बाद 6 साल की बच्ची की हत्या
  • आरोपी गिरफ्तार

अगरतला, 21 फरवरी (आईएएनएस)। दक्षिण त्रिपुरा में एक बर्बरतापूर्ण घटना सामने आई है, जिसमें 30 साल के व्यक्ति ने छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

आरोपी कछला त्रिपुरा को पुलिस ने गुरुवार देर शाम को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने कहा कि गोमती जिले के घोरकप्पा गांव में जब पीड़िता, कछला त्रिपुरा की बेटी के साथ उसके आंगन में गुरुवार को खेल रही थी तो आरोपी ने बच्ची का अपहरण कर लिया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दी। उसने बाद में लाश को जंगल में फेंक दिया।

पुलिस ने कहा, आरोपी ने कबूल किया कि उसने कई बार दुष्कर्म करने के बाद बच्ची का गला घोंट दिया और जंगल में फेंक दिया।

पीड़िता कछला त्रिपुरा के बेटी की दोस्त थी।

Tags:    

Similar News