कांकेर: IED ब्लास्ट की चपेट में आने से दो BSF जवान शहीद

कांकेर: IED ब्लास्ट की चपेट में आने से दो BSF जवान शहीद

Bhaskar Hindi
Update: 2018-07-09 16:10 GMT
कांकेर: IED ब्लास्ट की चपेट में आने से दो BSF जवान शहीद

डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में सोमवार को आईईडी ब्लास्ट में बीएसएफ के दो जवान शहीद हो गए। जानकारी के मुताबिक जवान बाइक पर सवार होकर निकले थे। माओवादियों ने पखांजुर क्षेत्र में आईईडी प्लांट कर रखा था, जिसकी चपेट में ये जवान आ गए। शहीद जवानों का नाम संतोष लक्ष्मण और नित्यन्दन नायक बताया जा रहा है। बस्तर आईजी विवेकानंद सिन्हा ने घटना की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि इस ब्लास्ट के बाद से सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। इस फायरिंग में कुछ माओवादियों के मारे जाने की भी खबर है। 

 

 

 

Similar News