उमा भारती बनींं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बोलीं...2024 में लड़ूंगी चुनाव

उमा भारती बनींं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बोलीं...2024 में लड़ूंगी चुनाव

Bhaskar Hindi
Update: 2019-03-23 17:08 GMT
उमा भारती बनींं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बोलीं...2024 में लड़ूंगी चुनाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।  केंद्रीय मंत्री उमा भारती को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दरअसल, उन्होंने लोकसभा चुनाव न लड़ने की इच्छा जताई थी, उन्होंने कहा था कि वो 18 महीने की तीर्थ यात्रा पर जाना चाहती हैं। भाजपा ने शनिवार को उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने का ऐलान किया है। उमा 2014 के लोकसभा चुनाव में झांसी सीट से जीती थीं। 

उमा भारती ने कहा था कि उन्होंने 2016 में ही चुनाव न लड़ने का फैसला कर लिया था। उमा ने कहा कि मैं चुनाव लड़ती तो मेरा निर्वाचन क्षेत्र झांसी ही होता, मैं अपना क्षेत्र कभी नहीं बदलल सकती, वहां के लोग मुझे अपनी बेटी मानते हैं, हालांकि मुझे गंगा के तटों पर बसे तीर्थ स्थानों पर जाना है। उन्होंने कहा कि वो 2024 का चुनाव लड़ेंगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

Similar News