2018 में भारत में FDI छह प्रतिशत बढ़कर 42 अरब डॉलर पर पहुंचा: UN

2018 में भारत में FDI छह प्रतिशत बढ़कर 42 अरब डॉलर पर पहुंचा: UN

Bhaskar Hindi
Update: 2019-06-13 04:31 GMT
हाईलाइट
  • भारत 2017-18 के दौरान FDI आकर्षित करने वाले शीर्ष 20 देशों में शामिल रहा
  • संयुक्तराष्ट्र की वैश्विक निवेश रिपोर्ट 2019 में दी गई जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साल 2018 में भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) भी बढ़ा है। भारत में FDI छह प्रतिशत बढ़कर 42 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। वहीं वैश्विक एफडीआई में लगातार तीसरे साल कमी आई है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। 

बुधवार को संयुक्त राष्ट्र की UNCTAD (संयुक्त राष्ट्र व्यापार एवं विकास संगठन) द्वारा  जारी वैश्विक निवेश रिपोर्ट 2019 में इसकी जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत 2017-18 के दौरान एफडीआई आकर्षित करने वाले शीर्ष 20 देशों में शामिल रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि विनिर्माण, संचार तथा वित्तीय सेवाओं के क्षेत्रों में तेज निवेश और सीमा पार विलय एवं अधिग्रहण बढ़ने के कारण भारत में एफडीआई बढ़ा है। 

वैश्विक FDI में कमी आई
हालांकि इस दौरान वैश्विक FDI 13 फीसदी कम हुआ है। वैश्विक एफडीआई में लगातार तीसरे साल कमी आई है। दक्षिण एशिया में एफडीआई इस दौरान 3.5 प्रतिशत बढ़कर 54 अरब डॉलर पर पहुंच गया। रिपोर्ट में कहा गया, भारत दक्षिण एशिया में एफडीआई पाने में शीर्ष पर रहा है। भारत में FDI छह प्रतिशत बढ़कर 42 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

Tags:    

Similar News