केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किम जोंग से की ममता की तुलना, बोले- उन्हें तो...

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किम जोंग से की ममता की तुलना, बोले- उन्हें तो...

Bhaskar Hindi
Update: 2019-06-08 06:20 GMT
हाईलाइट
  • गिरिराज सिंह ने साउथ कोरिया के तानाशाह से की ममता बनर्जी की तुलना
  • मोदी कैबिनेट में पशुपालन
  • डेयरी और मतस्य मंत्रालय का जिम्मा मिला
  • विवादित बयान के चलते अक्सर सुर्खियों में रहते हैं गिरिराज सिंह

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने ममता की तुलना साउथ कोरिया के शासक किम जोंग उन से की है। गिरिराज ने कहा, गिरिराज सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी अपने राजनीतिक विरोधियों का दमन करने के लिए उसी तरह की क्रूरता पर उतर आई हैं, जैसा कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन करते हैं। उन्होंने कहा, ममता की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। हार के भय ने उन्हें कुंठित कर दिया है। जिस प्रकार का बर्ताव वह अपने राजनीतिक प्रतिद्धंद्धियों के साथ कर रही हैं, उसे देखकर किम जोंग उन की याद आती है। 

मीडिया से बातचीत के दौरान गिरिराज सिंह ने कहा, ममता जिस रास्ते पर चल रही है। उसे देखकर लगता है उन्हें तो अब संविधान पर विश्वास नहीं रहा। वह देश के प्रधानमंत्री को प्रधानमंत्री स्वीकार करने से इनकार करती हैं। यह सब देखकर लगता है ममता बनर्जी सिस्टम के हिसाब से नहीं चलना चाहती हैं। ममता इस समय किम जोंग उन की भूमिका निभाती नजर आ रही हैं। जो बंगाल में विरोध करेगा उसकी हत्या करवा देंगी। ममता को विजय जुलूस निकालने पर भी अपत्ति है। उन्हें लोकतंत्र के तौर-तरीके के हिसाब से ही चलना होगा। 

ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में लगातार बीजेपी की सक्रियता को देखकर चिंतिंत हैं। वहीं बीजेपी भी बंगाल में अपने कदम जमाती नजर आर रही है। इस बार के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने बंगाल में 18 सीटें हासिल की है। जबकि साल 2014 में ये आकंड़ा 2 सीट पर सिमटा हुआ था। इसके साथ ही टीएमसी के 4 विधायक और 50 पार्षदों ने भी बीजेपी  ज्वाइन कर ली है। बता दें कि लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत हांसिल कर के दूसरी बार सरकार बनानी वाली भारतीय जनता पार्टी ने बिहार के बेगूसराय से सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मोदी कैबिनेट में पशुपालन, डेयरी और मतस्य मंत्रालय का जिम्मा मिला है।

Tags:    

Similar News