SC में यूपी सरकार पेश करेगी ताजमहल संरक्षण योजना, यूनेस्को ने माना सर्वश्रेष्ठ

SC में यूपी सरकार पेश करेगी ताजमहल संरक्षण योजना, यूनेस्को ने माना सर्वश्रेष्ठ

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-08 03:03 GMT
SC में यूपी सरकार पेश करेगी ताजमहल संरक्षण योजना, यूनेस्को ने माना सर्वश्रेष्ठ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को ताजमहल के लिए उत्तर प्रदेश सरकार सुरक्षा और संरक्षण योजना पेश करेगी। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने इस पर एक रिपोर्ट मांगी थी। शहर में फैलने वाले प्रदूषण से इस ऐतिहासिक स्मारक की सुरक्षा और उसके आस-पास और वनों की कटाई की रक्षा के लिए एक पर्यावरणविद् ने याचिका लगाई थी। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने ताजमहल के पास एक बहुस्तरीय कार पार्किंग निर्माण करने का आदेश दिया था।


हालांकि बाद में अदालत ने इस आदेश को रोक दिया था, इसलिए उसने ताज ट्रैपीजियम जोन (टीटीजेड) प्राधिकरण को मुगल मकबरे की रक्षा के लिए एक व्यापक कार्ययोजना बनाने के लिए कहा। इससे पहले, राष्ट्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने राज्य सरकार को अवैध रेस्तरां को तोड़ कर ऐतिहासिक स्मारक के निकट बागान को प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया था। 

 

आगरा में सफेद संगमरमर से बने विश्व प्रसिद्ध ताजमहल को दुनिया की दूसरी सर्वश्रेष्ठ यूनेस्को विश्व धरोहर चुना गया है। एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है कि ताजमहल को हर साल 80 लाख लोग देखने के लिए आते हैं। इसका निर्माण मुगल शासक शाहजहां ने अपनी मलिका मुमताज महल की याद में करवाया था। इसे कंबोडिया के अंकोरवाट के बाद दूसरा स्थान दिया गया है। इन दिनों ताजमहल को लेकर विवाद भी चल रहा है कि ताजमहल जिस जगह पर बना है वहां पहले शिव मंदिर था। 

 

विदेशी पर्यटकों की संख्या में आई गिरावट


कई इतिहासकारों का कहना है कि इस जगह पर पहले शिव मंदिर था, जिसे "तेजोमहालय" कहा जा रहा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, देश में हर चौथा विदेशी पर्यटक ताजमहल देखने जरूर जाता है। हाल के दिनों में ताजमहल को देखने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या में गिरावट आई है।   

 


 

यूनेस्को की टॉप 10 विश्व धरोहर 

1 अंकोरवाट (कंबोडिया) 
2 ताजमहल (भारत) 
3 चीन की दीवार (चीन) 
4 माचू पिचू (पेरू) 
5 इगुआजू फॉल्स (अर्जेंटिना/ब्राजील) 
6 सैसी ऑफ मैटीरिया (इटली) 
7 ऑशविज (पोलैंड) 
8 ओल्ड सिटी ऑफ यरुशलम (इस्राइल) 
9 इस्तांबुल के ऐतिहासिक इलाके (तुर्की) 
10 ऐतिहासिक क्रैकॉ (पोलैंड) 

Similar News