उप्र : नाबालिग का अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म

उप्र : नाबालिग का अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म

IANS News
Update: 2020-05-14 09:00 GMT
उप्र : नाबालिग का अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म

आजमगढ़, 14 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक शर्मसार कर देने वाला वाकया सामने आया है। आजमगढ़ में गोला पुलिस सर्कल के अंर्तर्गत आने वाले सिधारी गांव में एक निमार्णाधीन मकान में एक नाबालिग लड़की को कथित तौर पर अगवा कर उसके साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

लड़की को अचेत अवस्था में महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की अपने घर के बाहर खड़ी थी तभी उसे तीन लोगों ने अगवा कर लिया और उसे एक निमार्णाधीन मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने लड़की के साथ मारपीट की और उसे बुरी तरह चोटिल कर दिया। घटना के बाद वे फरार हो गए।

पास से गुजर रहे एक स्थानीय निवासी ने लड़की को अचेत पड़ा देखा और उसके परिवार को जानकारी दी।

परिजनों ने लड़की को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।

लड़की के पिता एक वकील हैं, उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

एएसपी एलामारन ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी टीमें भेजी गई हैं। उन्होंने मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Tags:    

Similar News