यूपीएससी सिविल सेवा 2021 के फाइनल नतीजे घोषित,टॉप तीन पर लड़कियों ने बाजी मारी

यूपीएससी 2021 यूपीएससी सिविल सेवा 2021 के फाइनल नतीजे घोषित,टॉप तीन पर लड़कियों ने बाजी मारी

ANAND VANI
Update: 2022-05-30 09:06 GMT
यूपीएससी सिविल सेवा 2021 के फाइनल नतीजे घोषित,टॉप तीन पर लड़कियों ने बाजी मारी
हाईलाइट
  • upsc.gov.in पर चेक करें परिणाम

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। भारतीय संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा 2021 के फाइनल नतीजे घोषित कर दिए है। श्रुति शर्मा ने परीक्षा को टॉप किया है। परिणाम देखने के लिए यूपीएससी की ऑफिसियल साइट upsc.gov.in पर चेक कर सकते है। नतीजों में टॉप तीन पर लड़कियों ने बाजी मारी है। 

UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 का परिणाम घोषित किया। श्रुति शर्मा, अंकिता अग्रवाल और गामिनी सिंगला ने क्रमशः टॉप तीन रैंक हासिल की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपीएससी परीक्षा में उत्तीर्ण सभी छात्र छात्राओं को बधाई दी  जिन्होंने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2021 को पास किया है। इन युवाओं को मेरी शुभकामनाएं जो भारत की विकास यात्रा के एक महत्वपूर्ण समय में अपने प्रशासनिक करियर की शुरुआत कर रहे हैं, जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं।

10 अक्टूबर, 2021 को  यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसके नतीजे  29 अक्टूबर को जारी किए गए थे। उसके बाद 7 से 16 जनवरी, 2022 तक मुख्य परीक्षा संपन्न की गई, जिसका रिजल्ट  17 मार्च, 2022 को घोषित किए गए थे। 5 अप्रैल से 26 मई तक  परीक्षा का अंतिम दौर साक्षात्कार  चला । संघ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी परिणाम सूची के मुताबिक, 685 अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की है, जिनमें से 180 IAS, 37 IFS और 200 IPS के लिए उत्तीर्ण हुए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक श्रुति सेंट स्टीफंस कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्रा हैं और जामिया मिलिया इस्लामिया  कोचिंग  में यूपीएससी की तैयारी की थी। 

यूपीएससी  2021 के टॉपर

प्रथम स्थान - श्रुति शर्मा
द्वितीय स्थान- अंकिता अग्रवाल
तृतीय  स्थान - गामिनी सिंगला
चतुर्थ  स्थान - ऐश्वर्य वर्मा
पंचम स्थान - उत्कर्ष द्विवेदी
छठा स्थान - यक्ष चौधरी
सातवां स्थान - सम्यक एस जैन
आठवां स्थान - इशिता राठी
नौवां स्थान - प्रीतम कुमार
दसवां स्थान - हरकीरत सिंह रंधाव
 

Tags:    

Similar News