उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़े बदलाव के संकेत, क्या प्रियंका गांधी छोड़ेंगी चुनावी रण?

उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़े बदलाव के संकेत, क्या प्रियंका गांधी छोड़ेंगी चुनावी रण?

Juhi Verma
Update: 2021-07-26 13:24 GMT
हाईलाइट
  • क्या प्रियंका गांधी उल्टे पांव लौटेंगी दिल्ली?
  • यूपी विधानसभा चुनाव से पहले मुश्किल में कांग्रेस

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तरप्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव कांग्रेस के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी वैसे ही अपनी सबसे अहम सीट अमेठी को गंवा चुकी है। याद दिला दें इसी चुनाव से पार्टी की बड़ी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने ऑफिशयली अपने सियासी सफर की शुरूआत की। पर जो नतीजे आए उनसे साफ हो गया कि प्रियंका की राह इतनी आसान होने वाली नहीं है। अब तो ये सवाल उठ रहे हैं कि कांग्रेस को अगर बड़े नेताओं की साख बचानी है तो उन्हें या तो यूपी चुनाव से दूर रखना होगा या फिर रणनीति बदलनी होगी। बता दें इन बड़े नेताओं में प्रियंका गांधी भी शामिल हैं। देखिए वीडियो...

Tags:    

Similar News