उत्तराखंड: देवप्रयाग में भूस्खलन की चपेट में आई गाड़ी, पांच लोगों की मौत

उत्तराखंड: देवप्रयाग में भूस्खलन की चपेट में आई गाड़ी, पांच लोगों की मौत

Bhaskar Hindi
Update: 2019-09-28 10:21 GMT
उत्तराखंड: देवप्रयाग में भूस्खलन की चपेट में आई गाड़ी, पांच लोगों की मौत
हाईलाइट
  • गाड़ी पर मलबा गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई
  • पांच लोग घायल
  • देवप्रयाग के तीन धारा में एक गाड़ी के भूस्खलन की चपेट में आ गई

डिजिटल डेस्क, देवप्रयाग। उत्तराखंड के देवप्रयाग में एक गाड़ी भस्खलन की चपेट में आ गई। तीन धारा में NH-58 पर एक गाड़ी के ऊपर पहाड़ का मलबा गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं वाहन भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के मुताबिक, गाड़ी में 10 श्रद्धालु थे। यह हादसा भूस्खलन की वजह से हुआ है। पांच घायलों में से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

Tags:    

Similar News