VIDEO : गुजरात में बाढ़ के हालात, पानी में बह रहे बडे़-बडे़ वाहन

VIDEO : गुजरात में बाढ़ के हालात, पानी में बह रहे बडे़-बडे़ वाहन

Bhaskar Hindi
Update: 2017-07-24 06:45 GMT
VIDEO : गुजरात में बाढ़ के हालात, पानी में बह रहे बडे़-बडे़ वाहन

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। गुजरात में सौराष्ट्र के कुछ जिलों में मूसलाधार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। बाइक, आॅटो पानी में बहते नजर आ रहे हैं। कई क्षेत्रों में पानी लबालब भर गया है। बाढ़ के हालातों से जूझ रहे लोग घर छोड़कर दूसरे स्थानों पर जाने मजबूर हैं।

24 घंटे में सुरेन्द्र नगर जिले के चोटिला में 350 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल और अन्य एजेंसियों की टीमों को काम पर लगाया गया है और अभी तक 214 फंसे लोगों को बाहर निकाला गया है। 6,200 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। भारी बारिश की वजह से कई सड़क मार्ग प्रभावित हुए हैं। एक दिन पहले ही सीएम विजय रुपाणी ने भी राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष में सरकारी अधिकारियों के साथ बाढ़ का जायजा लिया।

सौराष्ट्र क्षेत्र के सुरेन्द्रनगर, राजकोट, मोरबी, बंसवारा, अमरेली, जूनागढ़, गिर, सोमनाथ जिलों में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुयी है। अहमदाबाद और उत्तरी गुजरात, वडोदरा और मध्य गुजरात के हिस्सों में भी बारिश का कहर बरपा रही है।

Similar News