बिहार में मौसम साफ

बिहार में मौसम साफ

IANS News
Update: 2019-10-17 05:55 GMT
बिहार में मौसम साफ

पटना, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ है तथा तापमान में उतार-चढाव जारी है। इस बीच, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य में मौसम साफ रहने के आसार जताए हैं। गुरुवार को पटना का न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले एक-दो दिनों तक राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा, परंतु कुछ क्षेत्रों में आंशिक बादल छा सकते हैं। हालांकि बारिश की अब कोई उम्मीद नहीं है। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस, गया का 20.2 डिग्री तथा पूर्णिया का 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। बुधवार को पटना का न्यूनतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Tags:    

Similar News