उप्र में अगले एक-दो दिन मौसम शुष्क रहने के आसार

उप्र में अगले एक-दो दिन मौसम शुष्क रहने के आसार

IANS News
Update: 2019-10-08 07:00 GMT
उप्र में अगले एक-दो दिन मौसम शुष्क रहने के आसार

लखनऊ , 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी के आस-पास के इलाकों में सुबह से धूप खिली है। हालांकि हवाओं में आर्द्रता के कारण गर्मी अधिक नहीं है। मौसम विभाग ने आगामी एक-दो दिन मौसम शुष्क रहने के आसार जताए हैं।

मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, कर्नाटक और इससे सटे भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है और एक ट्रफ बंगाल से इस सिस्टम तक सक्रिय है जिससे दक्षिण के राज्यों में बारिश होगी। हालांकि इसका प्रभाव उत्तर प्रदेश पर नहीं पड़ेगा। अभी यहां मौसम में एक-दो दिन तक शुष्कता रहेगी।

मंगलवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस, आगरा का 22 डिग्री, फैजाबाद का 22 डिग्री, झांसी का 24 डिग्री, बहराइच का 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सोमवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस था, जबकि न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Similar News