बिहार में मौसम सुहावना, पारा गिरा

बिहार में मौसम सुहावना, पारा गिरा

IANS News
Update: 2019-11-07 05:30 GMT
बिहार में मौसम सुहावना, पारा गिरा

पटना, 7 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना व इसके आसपास के क्षेत्रों में मौसम साफ और सुहावना बना हुआ है। गुरुवार को सुबह से ही धूप निकली है तथा बुधवार की तुलना में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को पटना का न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले एक-दो दिनों तक राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा तथा तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और मौसम सुहावना बना रहेगा।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस, गया का 13.7 डिग्री तथा पूर्णिया का 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। बुधवार को पटना का न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Tags:    

Similar News