संविधान दिवस पर दोनों सदनों का संयुक्त सत्र मंगलवार को, वेब पोर्टल होगा लांच

संविधान दिवस पर दोनों सदनों का संयुक्त सत्र मंगलवार को, वेब पोर्टल होगा लांच

IANS News
Update: 2019-11-25 14:30 GMT
संविधान दिवस पर दोनों सदनों का संयुक्त सत्र मंगलवार को, वेब पोर्टल होगा लांच

नई दिल्ली, 25 नवंबर (आईएएनएस)। संविधान दिवस (26 नवंबर) पर मंगलवार को संसद के दोनों सदनों का संयुक्त सत्र बुलाया गया है। संसद के सेंट्रल हॉल में आयोजित संयुक्त सत्र को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित कर सकते हैं। इस मौके पर नेशनल यूथ पार्लियामेंट स्कीम का वेब पोर्टल भी लांच होगा।

70 साल पहले 26 नवंबर 1949 को भारत के संविधान को अपनाया गया था। बाद में 26 जनवरी 1950 को इसे देश में लागू किया गया। 11 अक्टूबर, 2015 को मुंबई में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा का शिलान्यास करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। संविधान दिवस आयोजन के पीछे मकसद है कि जनता में इसको लेकर जागरूकता फैलाने और डॉ. अंबेडकर के योगदान से सभी को परिचित कराने की।

कार्यक्रम सुबह दस बजे से शुरू होकर यह विशेष सत्र एक बजे तक चलेगा। इसमें पूर्व राष्ट्रपति और पूर्व प्रधानमंत्री भी भाग ले सकते हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला भी इस विशेष सत्र को संबोधित करेंगे।

-- आईएएनएस

Tags:    

Similar News