पं. बंगाल : सियालदह में गिरी 100 साल पुरानी बिल्डिंग, 2 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी

पं. बंगाल : सियालदह में गिरी 100 साल पुरानी बिल्डिंग, 2 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी

Bhaskar Hindi
Update: 2018-07-23 07:46 GMT
पं. बंगाल : सियालदह में गिरी 100 साल पुरानी बिल्डिंग, 2 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी
हाईलाइट
  • इस हादसे में अब तक 2 लोगों के मरने की खबर सामने आ रही है
  • जबकि दर्जनभर से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।
  • घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सोमवार सुबह एक 100 साल पुरानी बिल्डिंग ढह जाने से बड़ा हादसा हो गया।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सोमवार सुबह एक 100 साल पुरानी बिल्डिंग ढह जाने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में अब तक 2 लोगों के मरने की खबर सामने आ रही है, जबकि दर्जनभर से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी भी मलबे में कई लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू जारी है।

जानकारी के अनुसार पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण यह हादसा हुआ है। यह बड़ा हादसा रात दो बजे सियालदह के 15/16 नंबर बैठक खन्ना रोड पर हुआ है। हादसे का शिकार 100 साल पुरानी बिल्डिंग इसी खन्ना रोड पर स्थित थी। मृतकों में से दो की पहचान गोपाल नस्कर (60) और माणिक जाना (48 साल) के रूप में हुई है।

 


कोलकाता पुलिस के मध्य प्रशासनिक विभाग के उपायुक्त ने घटना की जांच का निर्देश दिया है। स्थानीय लोगों ने बताया है कि यह बिल्डिंग करीब 100 साल पुरानी थी। नगर निगम ने उसे खतरनाक घोषित किया था। इसके बावजूद वहां लोग रह रहे थे।

Similar News