मिलिट्री पुलिस में पहली बार होगी महिलाओं की भर्ती

मिलिट्री पुलिस में पहली बार होगी महिलाओं की भर्ती

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-08 14:08 GMT
मिलिट्री पुलिस में पहली बार होगी महिलाओं की भर्ती

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन आर्मी ने मिलिट्री पुलिस में 800 से ज्यादा महिलाओं की भर्ती करने का निर्णय लिया है। निर्मला सीतारमण के रक्षा मंत्रालय सम्भालने के बाद यह एक बड़ा फैसला है। हालांकि 1992 से मिलिट्री पुलिस की मेडिकल सेवा जैसे कुछ क्षेत्रों में महिलाओं की भर्ती होती रही है, लेकिन सीधे मिलिट्री पुलिस में महिलाओं को शामिल करने का यह पहला फैसला है।

ले. जनरल अश्विनी कुमार ने शुक्रवार को बताया कि जेंडर आधारित आरोपों की जांच के लिए महिला कर्मियों की जरूरत महसूस की जा रही थी। इसलिए मिलिट्री पुलिस में महिलाओं को शामिल करना जरूरी था।  

  • महिलाओं को मिलिट्री पुलिस में शामिल करने की प्रक्रिया 2018 से शुरू की जाएगी।
  • हर साल 52 महिला जवानों को मिलिट्री पुलिस में शामिल किया जाएगा। 
  • महिला जवानों को शामिल होने के लिए पुरुषों की ही तरह 62 हफ्तों की ट्रेनिंग की जरूरत होगी।

गौरतलब है कि निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को ही देश की पहली पूर्णकालिक महिला रक्षा मंत्री का पद संभाला है। कैबिनेट फेरबदल में प्रधानमंत्री मोदी ने निर्मला सीतारमण को रक्षा मंत्रालय का जिम्मा सौंपा है। इससे पहले मनोहर पर्रिकर के गोवा सीएम बनने के बाद से वित्त मंत्री अरुण जेटली ही रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।

Similar News