Womens Day 2020: 8 साल की बच्ची ने PM से सम्मान लेने से किया इनकार, की ये अपील

Womens Day 2020: 8 साल की बच्ची ने PM से सम्मान लेने से किया इनकार, की ये अपील

Bhaskar Hindi
Update: 2020-03-08 04:39 GMT
Womens Day 2020: 8 साल की बच्ची ने PM से सम्मान लेने से किया इनकार, की ये अपील
हाईलाइट
  • आठ वर्षीय पर्यावरण कार्यकर्ता ने पीएम मोदी के सम्मान को ठुकराया
  • मणिपुर की लिसिप्रिया कंगुजम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पीएम के कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बनेंगी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आठ साल की पर्यावरण कार्यकर्ता ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सम्मान लेने से इनकार कर दिया है। उन्होंने ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री मोदी से यह बात कही है। मणिपुर की पर्यावरण कार्यकर्ता लिसिप्रिया कंगुजम जलवायु परिवर्तन पर अपनी मांग को अनसुना किए जाने से नाराज हैं। इसी वजह से उन्होंने पीएम का #SheInspiresUs सम्मान ठुकरा दिया।

दरअसल मामला यह है कि, महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को महिलाओं को समर्पित किया है। इसी दौरान महिलाओं के सम्मान के लिए चलाए गए हैशटैग (#SheInspiresUs) के साथ शुक्रवार को लिसिप्रिया कंगुजम की कहानी को भी साझा किया गया, जिसमें उन्हें प्रेरणा स्रोत बताया गया है। सरकार ने उनको अब तक मिले सम्मानों की जानकारी देते हुए पूछा, क्या उन्हें प्रेरणा स्रोत नहीं माना जा सकता? इसके अलावा यह भी कहा गया कि, अगर आपके पास भी किसी ऐसी महिला की कहानी है तो प्रधानमंत्री के टि्वटर हैंडल पर शेयर कर सकते हैं।

 

 

Tags:    

Similar News