केन्द्रीय मंत्री हर्षवर्धन बोले- पर्यावरण संरक्षण के लिए सकारात्मक काम करने का संकल्प लें

केन्द्रीय मंत्री हर्षवर्धन बोले- पर्यावरण संरक्षण के लिए सकारात्मक काम करने का संकल्प लें

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-14 13:15 GMT
केन्द्रीय मंत्री हर्षवर्धन बोले- पर्यावरण संरक्षण के लिए सकारात्मक काम करने का संकल्प लें

डिजिटल डेस्क,  मुंबई। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि देश में हर व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के लिए एक सकारात्मक काम करने की आदत डाल लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के लिए हर व्यक्ति को छोटे- छोटे संकल्प लेना चाहिए।

मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में हर्षवर्धन ने कहा कि केंद्र सरकार ने सैकड़ों सकारात्मक काम की सूची बनाई है, सरकार की तरफ से जल्द ही इसको जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन बड़ी समस्या बनती जा रही है, लेकिन हम इस पर काबू पा सकते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जनभागीदारी के जरिए यह संभव है। यदि हम इसमें सफल होते हैं, तो PM नरेंद्र मोदी के New india के सपने को पूरा कर सकेंगे।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय बिजली मंत्री गोयल ने कहा कि विश्व में आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन दो बड़ी चुनौतियां हैं। प्रदूषण से बचाव के लिए  हम मुंबई, पुणे और दिल्ली की सड़कों पर ज्यादा से ज्यादा Electric वाहन चलाना चाहते हैं।

सौर उपकरणों पर GST के पुनर्विचार से इनकार

बिजली मंत्री गोयल ने सौर उपकरणों पर 5% GST दर को लेकर, पुनर्विचार करने से इनकार कर दिया है। गोयल ने कहा कि इस मामले में केंद्र सरकार, किसी तरह से असमंजस में नहीं है। सरकार का रुख एकदम साफ है। सौर उपकरणों पर 5% GST लगेगा और यह बात स्पष्ट कर दी गई है। इसके बावजूद उपकरण निर्माताओं का कोई मुद्दा है तो हम कुछ नहीं कर सकते।

Similar News