माउंट ल्होत्से पर फतह हासिल करने वाली कतर की पहली महिला बनी अल-थानी

उपलब्धि माउंट ल्होत्से पर फतह हासिल करने वाली कतर की पहली महिला बनी अल-थानी

IANS News
Update: 2022-06-01 09:31 GMT
माउंट ल्होत्से पर फतह हासिल करने वाली कतर की पहली महिला बनी अल-थानी
हाईलाइट
  • माउंट ल्होत्से पर फतह हासिल करने वाली कतर की पहली महिला बनी अल-थानी

डिजिटल डेस्क, दोहा। कतर की शेखा अस्मा बिन्त थानी अल-थानी पहली ऐसी महिला बन गई है, जिन्होंने माउंट ल्होत्से पर फतह हासिल की। माउंट ल्होत्से दुनिया की चौथी सबसे ऊंची चोटी है। अल-थानी ने 27 मई को ल्होत्से की चोटी पर कतर का झंडा फहराया था। इसकी फोटो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की और कैप्शन में लिखा- एवरेस्ट- एक सपना, जिस पर मैं काफी समय से काम कर रही हूं।

अल-थानी पिछले साल मई में चोटी की 8,849 मीटर की ऊंचाई को पार नहीं कर सकी थी। दरअसल, मौसम के कारण उन्होंने अपना यह मिशन रोक दिया था।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर कहा, बड़े सपने देखने से हिचकिचाएं नहीं, सपने को पूरा करने के लिए आप जो कुछ भी कर सकते हैं, उसे करने के लिए आपके पास प्रतिबद्धता होनी चाहिए। जहां चाह, वहां राह। अल-थानी एवरेस्ट फतह करने वाली पहली कतरी महिला होने के अलावा, पहली अरब महिला भी हैं। वह माउंट कंचनजंघा के शिखर तक भी पहुंच चुकी है। आपको बता दें कि नेपाल और भारत के बीच स्थित माउंट कंचनजंघा दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी है। इसकी ऊंचाई 8,586 मीटर हैं।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Tags:    

Similar News