केंद्रिय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, भारतीय एथलीट्स पैरालम्पिक में और पदक जीतेंगे

बयान केंद्रिय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, भारतीय एथलीट्स पैरालम्पिक में और पदक जीतेंगे

IANS News
Update: 2021-08-29 12:00 GMT
केंद्रिय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, भारतीय एथलीट्स पैरालम्पिक में और पदक जीतेंगे
हाईलाइट
  • भारतीय एथलीट्स पैरालम्पिक में और पदक जीतेंगे : अनुराग

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल के टोक्यो पैरालम्पिक में रजत पदक जीतने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि भारतीय एथलीट्स और भी पदक जीतेंगे।

अनुराग ने पत्रकारों से कहा, इससे अच्छा क्या हो सकता है कि राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर भाविना ने पैरालम्पिक में रजत पदक जीता। मुझे भरोसा है कि भारतीय एथलीट्स यहां और भी पदक जीतेंगे।

इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर कहा था, भारत आज राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर रजत पदक की खबर के साथ उठा है। भाविना ने टोक्यो 2020 पैरालम्पिक में भारत के लिए पहला पदक जीता। भाविना पैरा टेटे में रजत जीत पहली भारतीय महिला बनीं एथलीट हैं।

आईएएनएस

Tags:    

Similar News