पायली एक्सप्रेस पीटी उषा बनीं भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर दी बधाई

पीटी उषा ने फिर भरी उड़ान पायली एक्सप्रेस पीटी उषा बनीं भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर दी बधाई

Anupam Tiwari
Update: 2022-11-27 18:02 GMT
पायली एक्सप्रेस पीटी उषा बनीं भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर दी बधाई
हाईलाइट
  • उड़न परी पीटी उषा को बड़ी जिम्मेदारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उड़न परी के नाम से दुनियाभर में प्रसिद्ध पीटी ऊषा भारतीय ओलंपिक संघ की नई अध्यक्ष चुनी गई हैं। आईओए चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने की सीमा 27 नवंबर रविवार को समाप्त हो गई। दरअसल, अध्यक्ष पद के लिए पीटी उषा ने ही नामांकन भरा था, ऐसे में अब उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है।

95 साल के इतिहास में पीटी उषा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने वाली पहली ओलंपियन खिलाड़ी हैं। पीटी उषा महाराजा यादविंदर सिंह के बाद आईओए की जिम्मेदारी संभालने वाली पहली खिलाड़ी हैं। यादविंदर ने 1934 में एक टेस्ट मैच खेला था फिर बाद में 1938 में आईएओ प्रमुख भी बने थे। 

केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर दी बधाई

पीटी उषा के अध्यक्ष बनने के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर बधाई दी और कहा कि पीटी उषा को भारतीय ओलंपिक संघ का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई। मैं अपने देश के सभी स्पोर्टिंग हीरोज को भी आईओए के पदाधिकारी बनने पर बधाई देता हूं। देश को उन पर गर्व है।

इन पदों पर भी होगा चुनाव

पीटी ऊषा के साथ 14 अन्य लोगों ने रविवार को विभिन्न पदों पर नामांकन दाखिल किया था। अब 10 दिसंबर को होने वाले आईओए के चुनाव में उपाध्यक्ष महिला व संयुक्त सचिव महिला के पद के लिए जबरदस्त मुकाबला होगा। कार्यकारिणी परिषद के चार सदस्यों के लिए 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसके साथ ही आईओए में एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष(एक पुरूष व एक महिला), एक कोषाध्यक्ष, दो संयुक्त सचिव (एक पुरूष व एक महिला), जबकि छह अन्य कार्यकारी परिषद सदस्यों के लिए भी चुनाव होंगे। 

 

Tags:    

Similar News