हरविंदर सिंह ने कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा, भारत को तीरंदाजी में पहली बार दिलाया पदक

Tokyo Paralympics हरविंदर सिंह ने कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा, भारत को तीरंदाजी में पहली बार दिलाया पदक

Bhaskar Hindi
Update: 2021-09-03 13:19 GMT
हरविंदर सिंह ने कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा, भारत को तीरंदाजी में पहली बार दिलाया पदक
हाईलाइट
  • भारत की पदकों की टैली को 13 तक पहुंची
  • भारत वर्तमान में 2 स्वर्ण
  • 6 रजत और 5 कांस्य के साथ पदक तालिका में 37वें स्थान पर
  • हरविंदर सिंह ने शुक्रवार को आर्चरी में कांस्य पदक जीता

डिजिटल डेस्क, टोक्यो। हरविंदर सिंह ने शुक्रवार को कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने टोक्यो पैरालिंपिक में पैरा तीरंदाजी में भारत के लिए पहला पदक जीता। हरविंदर को पुरुषों के सेमीफाइनल व्यक्तिगत रिकर्व ओपन में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने कांस्य पदक मैच में दक्षिण कोरिया के किम मिन सु को शूट-ऑफ में हराकर भारत की पदकों की टैली को 13 तक पहुंच दिया।

हरविंदर ने व्यक्तिगत स्पर्धा में अपने अभियान की शुरुआत इटली के स्टेफानो ट्रैविसानी को हराकर की थी। इसके बाद उन्होंने रूसी पैरालंपिक समिति के बाटो त्सिडेंडोरज़िएव और माइक ज़ार्सज़ेवक्सी के खिलाफ जीत दर्ज की। वह सेमीफाइनल में अमेरिका के केविन माथर से हार गए थे। हरविंदर शुक्रवार को प्रवीण कुमार और अवनि लेखारा के बाद भारत के लिए तीसरे पदक विजेता हैं। भारत वर्तमान में 2 स्वर्ण, 6 रजत और 5 कांस्य के साथ पदक तालिका में 37वें स्थान पर है। 

Tags:    

Similar News