ईशान किशन की गर्लफ्रेंड स्टैंड में आईं नजर, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

आईपीएल-2022 ईशान किशन की गर्लफ्रेंड स्टैंड में आईं नजर, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

Anupam Tiwari
Update: 2022-05-22 14:55 GMT
ईशान किशन की गर्लफ्रेंड स्टैंड में आईं नजर, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
हाईलाइट
  • अदिति हुंडिया को कई मैच में देखा गया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 सीजन में इस बार बहुत से खिलाड़ी अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर भी मैच खेलने पहुंचे हैं। मैच के दौरान खिलाड़ियों की गर्लफ्रेंड स्टैंड में हौसलाअफजाई करती हुई देखीं जा रही हैं। बीते शनिवार को मुंबई इंडियंस के सबसे महंगे खिलाड़ी ईशान किशन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया। ईशान जब बैटिंग कर रहे थे तब स्टैंड्स में उनकी गर्लफ्रेंड भी नजर आईं। 

मैच का लुत्फ उठाती हुई  उनकी तस्वीर सोशल मीडिया खूब सुर्खियां बटोर रही है। ईशान किशन की गर्लफ्रेंड का नाम अदिति हुंडिया हैं। ईशान और अदिति के बीच कई दिनों से रिश्ते की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि अभी इसकी पुष्टि भी नहीं हुई है। अदिति हुंडिया को कई मैच में देखा गया है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ईशान जब रनों की बारिश कर रहे थे, तब हुंडिया व उनकी दोस्त को टीवी स्क्रीन पर दिखाया गया था।

ईशान और अदिति की तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फैंस दोनों को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। लोगों को जानने की उत्सुकता है कि आखिर में ये मिस्ट्री गर्ल कौन हैं।

अदिति हुंडिया की बात करें तो वह एक फैशन-मॉडल हैं। अदिति साल 2017 के मिस इंडिया कॉन्टेस्ट की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं, साथ ही 2018 में वह मिस सुपरनेशन इंडिया का खिताब भी जीच चुकी हैं। अदिति हुंडिया शनिवार को अपनी दोस्त कशिका कपूर के साथ मैच देखने पहुंची थीं। 

Tags:    

Similar News