युजवेंद्र चहल की पोस्ट पर रोहित शर्मा की पत्नी ने दिया इस अंदाज में जवाब, सोशल मीडिया पर बटोर रहीं हैं सुर्खियां

आईपीएल-2022 युजवेंद्र चहल की पोस्ट पर रोहित शर्मा की पत्नी ने दिया इस अंदाज में जवाब, सोशल मीडिया पर बटोर रहीं हैं सुर्खियां

Anupam Tiwari
Update: 2022-04-30 17:40 GMT
युजवेंद्र चहल की पोस्ट पर रोहित शर्मा की पत्नी ने दिया इस अंदाज में जवाब, सोशल मीडिया पर बटोर रहीं हैं सुर्खियां
हाईलाइट
  • रोहित शर्मा के जन्मदिन पर युजवेंद्र चहल ने अपने इंस्टाग्राम पर जन्मदिन विश किया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के कप्तान व इंडियन प्रीमियर लीग-2022 में मुंबई टीम की नेतृत्व करने वाले रोहित शर्मा शनिवार को धूमधाम के साथ अपना जन्मदिन मना रहे हैं। रोहित शर्मी को शनिवार सुबह से क्रिकेट खिलाड़ियों व अन्य हस्तियों द्वारा बधाईयां मिल रही हैं। रोहित के फैन्स हो या फिर साथी खिलाड़ी सभी सोशल मीडिया पर स्पेशल मैसेज के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों पर रोहित की पत्नी रितिका ने भी कमेंट किया और लिखा कि ये फोटो मेरे से ज्यादा रोमांटिक है। 

युजवेंद्र चहल ने पोस्ट में ये लिखा था

रोहित शर्मा के जन्मदिन पर युजवेंद्र चहल ने अपने इंस्टाग्राम पर जन्मदिन विश किया। युजवेंद्र ने मैसैज में लिखा कि रोहित शर्मा के लिए प्यार और इज्जत हमेशा रहेगी। मैदान के बाहर वो मेरे बड़े भाई हैं। आपको खूब सारी बधाई। हैप्पी बर्थडे हिटमैन

 

युजवेंद्र चहल ने इंस्टाग्राम पोस्ट में तीन तस्वीरें डालीं, जिसमें आखिरी फोटो में रोहित शर्मा उन्हें एक फूल पकड़ा रहे हैं। इसी तस्वीर पर रोहित की पत्नी रितिका ने कमेंट किया। रितिका ने कमेंट में लिखा कि आखिरी तस्वीर मुझे ज्यादा पसंद आई। तुम्हारी तस्वीरें हमारी तस्वीरों से ज्यादा रोमांटिक हैं। 

रोहित शर्मा हुए इतने साल के

गौरतलब है कि रोहित शर्मा अब 35 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन पर ऋषभ पंत, विराट कोहली समेत टीम के सभी खिलाड़ियों ने बर्थडे की बधाई दी। मुंबई इंडियंस के कैंप में रोहित शर्मा का बर्थडे धूमधाम से मनाया गया। 

 

Tags:    

Similar News