मनोज सरकार ने जीता कांस्य पदक

पैरालंपिक (बैडमिंटन) मनोज सरकार ने जीता कांस्य पदक

IANS News
Update: 2021-09-04 12:00 GMT
मनोज सरकार ने जीता कांस्य पदक
हाईलाइट
  • मनोज ने कांस्य पदक मुकाबले में फुजिहारा को 47 मिनट तक चले मुकाबले में 22-20
  • 21-13 से हराया

डिजिटल डेस्क, टोक्यो। भारत के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार ने यहां जारी टोक्यो पैरालंपिक में पुरुष एकल वर्ग के एसएल3 मुकाबले में जापान के दाएसुके फुजिहारा को 2-0 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। मनोज से पहले भारत के प्रमोद भगत ने इसी इवेंट के फाइनल मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन के डेनियल बाथेल को 2-0 से हराकर बैडमिंटन में देश को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। मनोज और भगत के पदक जीतने के बाद भारत ने इस पैरालंपिक में अपने पदकों की संख्या अब 17 कर ली है।

मनोज ने कांस्य पदक मुकाबले में फुजिहारा को 47 मिनट तक चले मुकाबले में 22-20, 21-13 से हराया। मनोज को पहला गेम जीतने के लिए कुछ मेहनत करनी पड़ी और उन्हें फुजिहारा ने कड़ी चुनौती दी। लेकिन मनोज ने दूसरा गेम आराम से अपने नाम किया।

इससे पहले, मनोज को एसएल 3 के सेमीफाइनल में बाथेल के हाथों हार का सामना करना पड़ा था और वह स्वर्ण पदक की दौड़ से बाहर हो गए थे। भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में अबतक चार स्वर्ण, सात रजत और छह कांस्य पदक के साथ कुल 17 पदक अपने नाम किए हैं।

आईएएनएस

Tags:    

Similar News