लोकसभा चुनाव 2024: असम के जोरहाट में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के सिलसिले में कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

  • कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के सिलसिले में एफआईआर
  • अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर
  • यात्रा के मूल मार्ग से भटकने को लेकर मामला दर्ज

ANAND VANI
Update: 2024-01-19 04:53 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। असम के जोरहाट में "कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के सिलसिले में कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ये मामला कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के कथित तौर पर अपने मूल मार्ग से भटकने को लेकर दर्ज़ किया गया है। एसपी जोरहाट ने इसकी जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने  कहा, "कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के सिलसिले में स्वत: संज्ञान लेते हुए कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज़ किया गया है।

 कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' जोरहाट के निमती घाट से माजुली तक ब्रह्मपुत्र नदी में एक नाव से जारी है।

आपको बता दें भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने असम की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने संबोधन भाजपा और मुख्यमंत्री पर असम को बांटने का आरोप लगाया। गांधी ने कहा आज देश में सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री असम के मुख्यमंत्री हैं।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कहा, "हमने कहा है कि शहरों के अंदर से नहीं जाना है, जो भी वैकल्पिक रास्ता मांगा जाएगा उसकी अनुमति दे दी जाएगी लेकिन अगर शहर के अंदर से जाने की जिद्द की जाएगी तो हम पुलिस की व्यवस्था नहीं करेंगे।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर असम कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने पलटवार करते हुए कहा, "हमने अनुमति मांगी थी।  जनता चाहती है, जोरहाट के लोग चाहते हैं कि राहुल गांधी हमारे बीच से जाएं।  ये लोग(असम सरकार) हमें क्या सुरक्षा देंगे, खुद जनता हमें सुरक्षा देगी।

Tags:    

Similar News