मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज जाएंगे उत्तराखंड, राज्य के लिए कर सकते हैं बड़ा चुनावी ऐलान

उत्तराखंड चुनाव 2022 मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज जाएंगे उत्तराखंड, राज्य के लिए कर सकते हैं बड़ा चुनावी ऐलान

Bhaskar Hindi
Update: 2021-08-17 03:59 GMT
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज जाएंगे उत्तराखंड, राज्य के लिए कर सकते हैं बड़ा चुनावी ऐलान

डिजिटल डेस्क, देहरादून। उत्तराखंड में अगले साल 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य के चुनाव में पहली बार आम आदमी पार्टी एंट्री करने वाली है। "आप" के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज (मंगलवार) उत्तराखंड राज्य का दौरा करेंगे। इस दौरान केजरीवाल राज्य की जनता के लिए कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं। 

सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा है कि "कल उत्तराखंड जा रहा हूं। आम आदमी पार्टी कल एक बेहद महत्वपूर्ण घोषणा करने जा रही है। उत्तराखंड की प्रगति और विकास के लिए ये घोषणा एक मील का पत्थर साबित होगी। बता दें कि इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड दौरे के दौरान ऐलान किया था कि अगर उत्तराखंड में "आप" की सरकार बनती है तो यहां सभी परिवारों को 300 यूनिट तक बिजली फ्री दी जाएगी। इसके साथ ही राज्य में पावर कट भी नहीं लगेगा।

वहीं अरविंद केजरीवाल ने किसानों को मुफ्त में बिजली देने का वादा किया था। इसके अलावा उन्होंने कहा था कि बिजली के पुराने सभी बिलों को माफ कर दिया जाएगा। हालांकि अब ये देखना अहम होगा कि आज केजरीवाल ऐसा क्या ऐलान करने वाले हैं, जो उत्तराखंड की जनता के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। 

बता दें कि दिल्ली उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया कुछ दिन पहले उत्तराखंड दौरे पर गए थे। इस दौरान उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए भाजपा और निशाना साधा था। इसके साथ ही उन्होंने कर्नल (रिटायर्ड) अजय कोठियाल को उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के लिए सीएम चेहरा बनाने का संकेत दिया था।

Tags:    

Similar News