Politics: कांग्रेस की लोकसभा और राज्यसभा के लिए 5-5 सदस्यों की टीम तैयार, जानें किसे क्या जिम्मेदारी मिली ?

Politics: कांग्रेस की लोकसभा और राज्यसभा के लिए 5-5 सदस्यों की टीम तैयार, जानें किसे क्या जिम्मेदारी मिली ?

Bhaskar Hindi
Update: 2020-08-27 18:36 GMT
Politics: कांग्रेस की लोकसभा और राज्यसभा के लिए 5-5 सदस्यों की टीम तैयार, जानें किसे क्या जिम्मेदारी मिली ?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आंतरिक कलह के बीच कांग्रेस ने लोकसभा और राज्यसभा के लिए 5-5 सदस्यों की टीम तैयार की है। कांग्रेस ने 14 सितंबर से शुरू होने जा रहे संसद के मानसून सत्र से पहले ये नियुक्तियां की हैं। जयराम रमेश को राज्यसभा में पार्टी का चीफ व्हिप नियुक्त किया गया है। जबकि के. सुरेश लोकसभा में कांग्रेस के चीफ व्हिप बने रहेंगे। 

 

 

10 सदस्सीय समिति में कौन-कौन शामिल?
राज्य सभा के लिए बनाई गई समिति में गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, अहमत पटेल, जयराम रमेश और केसी वेणुगोपाल को रखा गया है। वहीं, लोकसभा के लिए बनाई गई कांग्रेस की इस समिति में अधीर रंजन चौधरी, के सुरेश, गौरव गोगोई, रवनीत बिट्टू और मणिकम टैगोर का नाम है। 

गौरव गोगोई लोकसभा में उप नेता नियुक्त
पश्चिम बंगाल से पार्टी के सांसद अधीर रंजन पार्टी के लोकसभा में नेता हैं। पार्टी ने अब तक लोकसभा में अपना उप नेता नियुक्त नहीं किया था। असम से पार्टी के सांसद गौरव गोगोई को लोकसभा में कांग्रेस का उपनेता बनाया गया है। इसके पहले वह लोकसभा में पार्टी के व्हिप थे। अब गौरव की जगह पार्टी के व्हिप की जिम्मेदारी आर बिट्टू संभालेंगे।

Tags:    

Similar News