इग्जेक्ट पोल नहीं उत्तरप्रदेश, पंजाब के एग्जिट पोल पर कांग्रेस

एग्जिट पोल इग्जेक्ट पोल नहीं उत्तरप्रदेश, पंजाब के एग्जिट पोल पर कांग्रेस

IANS News
Update: 2022-03-07 16:30 GMT
इग्जेक्ट पोल नहीं उत्तरप्रदेश, पंजाब के एग्जिट पोल पर कांग्रेस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश और पंजाब चुनाव पर आए एग्जिट पोल कांग्रेस ने कहा कि, एग्जिट पोल इग्जेक्ट पोल नहीं होते हैं। एबीपी सी-वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी पंजाब में बाजी मार सकती है और उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार दूसरी बार बाजी मरती दिख रही है। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने आईएएनएस से कहा कि, एग्जिट पोल इग्जेक्ट पोल नहीं हैं, क्योंकि ज्यातर एग्जिट पोल गलत होते हैं। पश्चिम बंगाल के अंदर भी यही हुआ और उत्तरप्रदेश में भाजपा को जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया है। कांग्रेस कम रहेगी यह मानता हूं लेकिन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ही बनेंगे। हमारी जितनी सीटें आएंगी, हम अखिलेश यादव से साथ खड़े होंगे।

पंजाब के एग्जिट पोल पर राशिद अल्वी ने बोलते हुए कहा कि, उधर काटें की लड़ाई है। यदि आम आदमी पार्टी पंजाब में आती है तो उसकी जिम्मेदारी हम खुद लेंगे क्योंकि हमारी आपसी लड़ाई और उल्टे सीधे बयानों के चलते नतीजों पर असर डालेंगे। इसके अलावा कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पंजाब और उत्तरप्रदेश के एग्जिट पोल पर बोलते हुए आईएएनएस से कहा कि, मैं एग्जिट पोल को गंभीरता से नहीं लेते हैं, क्योंकि जो गंभीर राजनीति करते हैं वह सभी यकीन नहीं करते। एग्जिट पोल एक मनोरंजन का साधन है। इसके ऊपर मैं ज्यादा तवज्जों नहीं देता।

प्रियंका गांधी और कांग्रेस पार्टी ने उत्तरप्रदेश में जो महनत की है। उसका हमें नतीजा मिलेगा। एक नई राजनीति की शुरूआत यूपी से प्रियंका गांधी ने की है। एबीपी सी वोटर एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस के सत्ता में दोबारा वापसी करने की उम्मीदों को तगड़ा झटका लग सकता है। पंजाब राज्य पर एग्जिट पोल के मुताबिक 51 से 61 सीट आ सकती है। कांग्रेस इस बार 22 से 28 सीट के साथ दसरे नंबर पर रह सकती है। शिरोमणि अकाली दल 20 से 26 सीटें हासिल कर सकती है बीजेपी की अगुवाई वाले गठबंधन को 7 से 13 सीटें मिल सकती हैं जबकि अन्य के खाते में तीन से सात सीटें आ सकती हैं। गौरतलब है कि पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को मतदान हुआ था।

पंजाब राज्य पर कांग्रेस नेत्री अल्का लाम्बा ने आईएएनएस से कहा कि, आज एग्जिट पोल आया है और इग्जेक्ट पोल आएगा और 2017 में पंजाब के अंदर आम आदमी पार्टी को सरकार बनते दिखाई थी, लेकिन फैसला अलग आया था। इस बार पंजाब में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी या किसी की भी सरकार नहीं बनेगी। इसके अलावा उत्तरप्रदेश राज्य में भाजपा की एक बार फिर सरकार बना सकती है। एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को 236 सीटें, समाजवादी पार्टी को 140 सीटें, बहुजन समाजवादी पार्टी को 17 सीटें, कांग्रेस को 6 सीटें और अन्य को 4 सीटें आ सकती हैं और उत्तरप्रदेश की 403 सीटों पर 7 चरणों में मतदान हुआ था।

(आईएएनएस)

Tags:    

Similar News