कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मुश्किलें बढ़ी, ईडी समन के बाद बिगड़ता जा रहा है स्वास्थ्य

नई दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मुश्किलें बढ़ी, ईडी समन के बाद बिगड़ता जा रहा है स्वास्थ्य

ANAND VANI
Update: 2022-06-17 08:05 GMT
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मुश्किलें बढ़ी, ईडी समन के बाद बिगड़ता जा रहा है स्वास्थ्य
हाईलाइट
  • सोनिया हेल्थ अपडेट

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की कोरोना के बाद हालत कैसी है, इसी को लेकर कांग्रेस की ओर से सोनिया का हेल्थ अपडेट जारी किया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने हेल्थ अपडेट जारी करते हुए बताया है कि 12 जून को सोनिया गांधी की नाक से खून आया था। उसी समय सोनिया गाँधी को गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोनिया गांधी अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। जहां उनका इलाज चल रहा है। हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष गांधी को लॉअर रेस्पिरेटरी मार्ग में फंगल संक्रमण की वजह से  गुरुवार को सांस लेने में प्रोब्लम हुई थी। चिकित्सक उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं। 

आपको बता दें  ईडी ने  नेशनल हेराल्ड मामले में   कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को 23 जून को  पूछताछ के लिए बुलाया है। लेकिन सोनिया गांधी के बिगड़ते स्वास्थ्य के कारण  पेश होने की उम्मीद कम नजर आ रही है।

Tags:    

Similar News