MP By-election 2020: कांग्रेस ने चार उम्मीदवारों के नाम जारी किए, बदनावर सीट से बदला प्रत्याशी

MP By-election 2020: कांग्रेस ने चार उम्मीदवारों के नाम जारी किए, बदनावर सीट से बदला प्रत्याशी

Bhaskar Hindi
Update: 2020-10-06 17:29 GMT
MP By-election 2020: कांग्रेस ने चार उम्मीदवारों के नाम जारी किए, बदनावर सीट से बदला प्रत्याशी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को तीसरी लिस्ट जारी की। कांग्रेस ने मुरैना से राकेश मावई, मेहगांव से हेमंत कटारे और मल्हार से राम सिया भारती को टिकट दिया है। बदनावर से कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बदला है। यहां से अभिषेक सिंह टिंकू की जगह कमल सिंह पटेल को टिकट दिया गया है। अब सिर्फ ब्यावरा सीट पर प्रत्याशी के नाम का ऐलान होना बाकी है। 

दूसरी लिस्ट में 9 प्रत्याशियों का ऐलान किया था
बता दें कि मध्य प्रदेश में उपचुनाव के लिए 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। नतीजे 10 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 15 और दूसरी लिस्ट में 9 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया था। दूसरी लिस्ट में कांग्रेस ने जौरा से पंकज उपाध्याय, सुमावली से अजब कुशवाह, ग्वालियर पूर्व से सतीश सिकरवार, पोहरी से हरि वल्लभ शुक्ला, मुंगावली से कन्हैयालाल लोधी, सुरखी से पारुल साहू, मांधाता से उत्तम राज सिंह, बदनावर से अभिषेक सिंह टिंकू और सुवासरा से राकेश पाटीदार को उम्मीदवार बनाया है। 

पहली लिस्ट में 15 प्रत्याशियों का ऐलान
कांग्रेस ने 15 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। दिमनी विधानसभा सीट से रविंद्र सिंह तोमर, अंबाह सीट से सत्य प्रकाश,गोहद सीट से मेवाराम जाटव, ग्वालियर से सुनील शर्मा, डबरा से सुरेश राजे, करैरा सीट से प्रागी लाल जाटव, भांडेर से फूल सिंह बरैया, बमोरी से कहैन्या लाल, अशोक नगर से आशा दोहरे, अनुपपूर से विश्वनाथ, सांची से मदन लाल चौधरी, आगर से विपिन वानखेड़े, हाटपिपलिया से राजवीर सिंह बघेल, नेपानगर से राम किश्न, सांवेर से प्रेमचंद गुड्डू को टिकट दिया था। 

Tags:    

Similar News