पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में आप के सीएम चेहरा होंगे भगवंत मान सिंह

आप ने रखा मान का सम्मान पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में आप के सीएम चेहरा होंगे भगवंत मान सिंह

ANAND VANI
Update: 2022-01-18 06:00 GMT
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में आप के सीएम चेहरा होंगे भगवंत मान सिंह
हाईलाइट
  • जनता का सीएम जनता तय करेंगी- आप

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा कर दी है। पंजाब में आप की ओर से सीएम का चेहरा भगवंत मान सिंह होंगे।  पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता के बीच ये अटकलें लगाई जा रही थी कि आखिरकार पंजाब में आप पार्टी की ओर से सीएम का फेस कौन होगा। जिसका जवाब आप ने दे दिया। 93 फीसदी लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया में मान का सम्मान रखा। 

तमाम कयासों और अटकलों के दौर से निकलते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने इसका फैसला जनता पर ही छोड़ दिया था। उन्होंने जनता के लिए जनता का सीएम जनता के द्वारा चुनने का निर्णय लिया। इसके लिए उन्होंने पार्टी की तरफ से एक कैंपेन चलाया गया था। मोहाली  चुनावी मंच से सीएम केजरीवाल ने कहा  "जनता चुनेगी अपना मुख्यमंत्री "अभियान चलाया था। जिसमें पंजाब की जनता को आप पार्टी की ओर से जारी किए फॉन नंबर पर कॉल कर अपने पसंदीदा नेता का नाम बताना था।

पंजाब में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का नाम मंगलवार दोपहर 12 बजे घोषित करने की बात खुद सीएम केजरीवाल ने मीडिया से कही।  नंबर जारी करने के बाद से तीन दिन के अंदर 15 लाख से ज्यादा लोगों ने अपना जवाब दिया। वहीं सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि कुल 21.5 लाख लोगों ने फोन नंबर पर फीडबैक दिया था।

                       

लोगों की राय

आपको बता दें  सीएम  केजरीवाल ने 13 जनवरी को पंजाब की जनता से मुख्यमंत्री पद के लिए अपने पसंदीदा उम्मीदवार का नाम बताने की अपील की थी। इसके लिए उन्होंने एक मोबाइल नंबर भी जारी किया था। हालांकि  केजरीवाल ने  इशारों  इशारों में सांसद भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने की कोशिश  की,  करना चाहते थे, लेकिन मान ने पूरे सम्मान के साथ ये फैसला पंजाब की जनता पर छोड़ दिया। 

 

 

 

Tags:    

Similar News