Delhi Election: दिल्ली के रण में इस बार 164 करोड़पति उम्मीदवार आजमाएंगे किस्मत, जानें किसकी कितनी संपत्ति

Delhi Election: दिल्ली के रण में इस बार 164 करोड़पति उम्मीदवार आजमाएंगे किस्मत, जानें किसकी कितनी संपत्ति

Bhaskar Hindi
Update: 2020-01-25 18:46 GMT
Delhi Election: दिल्ली के रण में इस बार 164 करोड़पति उम्मीदवार आजमाएंगे किस्मत, जानें किसकी कितनी संपत्ति

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के रण में इस बार बड़ी संख्या में अमीर उम्मीदवार उतर रहे हैं, ताकि उनकी पार्टी को बहुमत के जादुई आंकड़े को पार करने में मदद मिल सके। 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के 143 उम्मीदवारों के पास एक करोड़ रुपए या उससे अधिक की संपत्ति थी। इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में 11 प्रतिशत की वृद्धि के साथ ऐसे उम्मीदवारों की संख्या 164 हो गई है।

इसके अलावा इस बार 13 उम्मीदवारों ने 50 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति घोषित की है। इसमें आप के छह, कांग्रेस के 4 और भाजपा के 3 उम्मीदवार शामिल हैं। आप के धर्मपाल लाकड़ा के पास 292.1 करोड़ रुपए की संपत्ति है, जो उन्हें चुनावी मैदान में सबसे अमीर उम्मीदवारों में से एक बनाती है। चार सबसे अमीर उम्मीदवार आप पार्टी से ही हैं।

तीन उम्मीदवारों के पास 80 करोड़ के करीब संपत्ति
इसके साथ ही तीन उम्मीदवारों ने 80 करोड़ रुपए के करीब संपत्ति घोषित की है। लाकड़ा के बाद आरके पुरम सीट से चुनाव लड़ रहीं परमिला टोकस का नाम आता है, जिन्होंने अपने और अपने परिवार के नाम पर 80.8 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की है। आप के बदरपुर से उम्मीदवार राम सिंह नेताजी ने भी 80 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की है। कांग्रेस के नेता रहे रामसिंह दो बार विधायक रहे चुके हैं, जो अब आप का दामन थाम चुके हैं।

कांग्रेस की प्रियंका पांचवी सबसे अमीर उम्मीदवार
पटेल नगर से चुनाव लड़ रहे आप के राज कुमार आनंद ने 76 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है। टोकस कांग्रेस की प्रियंका सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी, जो अमीर उम्मीदवारों की सूची में पांचवें स्थान पर हैं। प्रियंका सिंह ने 70.3 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है। 

भाजपा के उम्मीदवार इस सूची में छठे, सातवें और आठवें स्थान पर हैं। छतरपुर से उम्मीदवार ब्रह्म सिंह तंवर ने 66.3 करोड़ रुपये, कृष्णा नगर से अनिल गोयल ने 64.1 करोड़ रुपये और बिजवासन से सत प्रकाश राणा ने 57.4 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है। इसके अलावा नौवें व 10वें नंबर पर भी आप उम्मीदवार ही हैं। राजौरी गार्डन से धनवंती चंदेला के पास 56.9 करोड़ रुपये और उत्तम नगर से नरेश बाल्यान के पास 56.9 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

पांच उम्मीदवारों के पास 1 लाख से भी कम संप​त्ति
चुनाव लड़ रहे पांच उम्मीदवारों ने एक लाख रुपये या उससे भी कम की संपत्ति घोषित की है। 70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा के लिए मतदान आठ फरवरी को होगा और नतीजे 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

Tags:    

Similar News