महिला शक्ति अभियान और कांग्रेस घोषणापत्र की पोस्टर गर्ल का कटा टिकट

लड़की हूं लड़ सकती हूं  महिला शक्ति अभियान और कांग्रेस घोषणापत्र की पोस्टर गर्ल का कटा टिकट

ANAND VANI
Update: 2022-01-14 10:10 GMT
महिला शक्ति अभियान और कांग्रेस घोषणापत्र की पोस्टर गर्ल का कटा टिकट
हाईलाइट
  • पोस्टर गर्ल का कटा टिकट
  • कांग्रेस के लिए बना मुसीबत

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट के देने की घोषणा पर, पार्टी की पोस्टर गर्ल ने ही धांधली का आरोप लगाया है। लड़की हूं लड़ सकती हूं कैंपेन में पोस्टरों पर छाई रहने वाली डॉ प्रियंका मौर्या का नाम पहली प्रत्याशी सूची में नहीं होने से उनकी नाराजगी जगजाहिर हो रही है। यूपी चुनावों में  कांग्रेस की तरफ से जारी नामों की पहली सूची में डॉ मौर्या का नाम नहीं है, जिसका आरोप उन्होंने प्रियंका गांधी के सचिव पर लगाया है। 

                                

#लड़की_हूँ_लड़_सकती_हूँ पर टिकट नहीं पा सकी क्युकी ओबीसी थी और घुस नही दे सकी। @priyankagandhi जी के संदीप सिंह को। कल सबूत के साथ वीडियो है चैनल पर दिखेगा pic.twitter.com/MqaC8XU2nP — Dr. Priyanka Maurya (@dpriyankamaurya) January 13, 2022

कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी के राजनीतिक कैंपेन "लड़की हूं, लड़ सकती हूं" की पोस्टर गर्ल डॉ प्रियंका मौर्या ने ने प्रियंका गांधी के सचिव पर टिकट देने के बदले घूस मांगने का  गंभीर आरोप लगाया है। पोस्टर गर्ल  ने  कांग्रेस में धांधली का आरोप लगाया है। 

डॉ प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया है कि संदीप सिंह ने टिकट के बदले रूपए के लिए किसी से कॉल करवाया था । प्रियंका ने इसके संबंध में ज्ल्द सबूत साझा करने का दावा किया है।  वहीं उनके इस आरोपों के जवाब में  पार्टी प्रवक्ता अशोक सिंह  ने इन सब आरोपों को सिरे से खारिज कर झूठा  बताया । 

डॉ प्रियंका ने ट्वीट करते हुए आरोप लगाया कि, "लड़की हूं, लड़ सकती हूं पर टिकट नहीं पा सकी क्योंकि ओबीसी थी और घूस नहीं दे सकी प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह को कल। सबूत के साथ वीडियो है चैनल पर दिखेगा।" उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा, पार्टी में जो धांधली चल रही है किसी को बोलने की हिम्मत नहीं है। कांग्रेस में जातिवाद के कारण नरेश सैनी को भी पार्टी छोड़नी पड़ी।

आपको बता दें कि डॉ. प्रियंका मौर्या  लड़की हूं, लड़ सकती हूं कैंपेन और कांग्रेस के महिला घोषणापत्र  का अहम चेहरा रही हैं।  पोस्टरों में डॉ. मौर्या का चेहरा सबसे आगे रहा है। डॉ. प्रियंका ने कांग्रेस के पूरे महिला कैंपेन को ही  2024 की तैयारी बता दे डाला। डॉ का कहना कि कांग्रेस भाजपा के जुमलों को मात नहीं दे पा रही।

 महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष और अखिल भारतीय यूथ कांग्रेस की  महामंत्री  मौर्या ने कहा सारे टिकट पहले से निर्धारित थे। सिर्फ दिखावे के लिए महिला अभियान और महिला नामों की लिस्ट बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि हमसे कहा गया कि टिकट चाहिए तो मैराथन के लिए लड़कियां लाइये। मैराथन में लड़कियों के साथ बहुत बुरा व्यवहार  किया गया।

कांग्रेस के शक्ति विधान महिला घोषणा पत्र की पोस्टर गर्ल डॉ. प्रियंका मौर्या ने आरोप लगाया है कि धांधली के कारण लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा सीट से उनका टिकट काटकर रुद्र दमन सिंह को दे दिया गया। डॉ. प्रियंका मौर्या का आरोप है कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह ने उनका टिकट कटवाया है। कांग्रेस ने गुरुवार को 125 सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इसमें वादे के मुताबिक 40 फीसदी महिलाओं को शामिल किया गया है।

Tags:    

Similar News