1 मार्च को मणिपुर में चुनाव प्रचार करेंगे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी

मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022 1 मार्च को मणिपुर में चुनाव प्रचार करेंगे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी

IANS News
Update: 2022-02-25 14:30 GMT
1 मार्च को मणिपुर में चुनाव प्रचार करेंगे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी
हाईलाइट
  • मणिपुर में 27 फरवरी और 3 मार्च को दो चरणों में मतदान

डिजिटल डेस्क,  नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 1 मार्च को मणिपुर में चुनाव प्रचार करेंगे। इससे पहले राहुल गांधी 21 फरवरी को मणिपुर में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब, गुजरात, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में एक चुनावी सभा करने के बाद मणिपुर में चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है। मणिपुर में 27 फरवरी और 3 मार्च को दो चरणों में मतदान होना है। राज्य में 60 सीटों के लिए 265 उम्मीदवार मैदान में हैं, इनमें 17 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। मणिपुर कांग्रेस अध्यक्ष एन लोकेन सिंह और कांग्रेस विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओ इबोबी सिंह राज्य में राहुल गांधी के प्रचार अभियान की तैयारियों का नेतृत्व कर रहे हैं। मणिपुर में कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक जयराम रमेश, मणिपुर के कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास और पार्टी के कुछ अन्य नेता राज्य में चुनावी गतिविधियों के लिए डेरा डाले हुए हैं।

इससे पहले राहुल ने सोमवार को मणिपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2014 में खूब वादे किए थे, लेकिन वह अब तक 2 करोड़ रोजगार, 15 लाख रुपये हर अकाउंट में, किसान की आय दोगुनी नहीं हुई। उन्होंने कहा, मणिपुर की जनता यह सवाल उनसे पूछे, जब वह (पीएम) यहां आएं।

कांग्रेस नेता ने कहा, भाजपा वाले यह मानते हैं कि उनका विजन, विचारधारा, विचार और भाषा अन्य सभी विचारों, भाषाओं और विचारधाराओं से श्रेष्ठ है। जब भाजपा और आरएसएस मणिपुर आते हैं तो वे इस समझ के साथ नहीं आते। उन्हें श्रेष्ठता की भावना आती है। मैं श्रेष्ठता की भावना से नहीं विनम्रता के साथ आता हूं। राहुल बोले, मैंने संसद में हमारे देश की स्थिति के बारे में बात की थी। वहां पर मैंने अपने देश को राज्यों के संघ के रूप में वर्णित किया। यह संविधान में हमारे भारत की परिभाषा है। संविधान में हमने खुद को राज्यों के संघ के रूप में परिभाषित करना चुना है।

 

(आईएएनएस)

Tags:    

Similar News