झारखंड को लूटने का रहा है सोरेन परिवार का इतिहास : भाजपा

झारखंड को लूटने का रहा है सोरेन परिवार का इतिहास : भाजपा

IANS News
Update: 2019-12-23 16:00 GMT
झारखंड को लूटने का रहा है सोरेन परिवार का इतिहास : भाजपा

नई दिल्ली, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। झारखंड विधानसभा चुनाव में लगे झटके के बाद भाजपा को लगता है कि मेहनत में कुछ कमी रह गई। अगर पार्टी ज्यादा मेहनत करती तो कम अंतर से हार वाली सीटें जीतीं जा सकतीं थीं।

झारखंड के नतीजों को लेकर भाजपा प्रवक्ता सुदेश वर्मा ने आईएएनएस से कहा, कई सीटों पर कुछ सौ वोटों के अंतर से हार हुई, इससे लगता है कि कुछ ज्यादा मेहनत करते तो और सीटें ला सकते थे। हमें राज्य में और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है।

राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बनने जा रही गठबंधन सरकार के सवाल पर सुदेश वर्मा ने कहा कि उन्होंने झारखंड में विकास के एजेंडे को धोखा दिया है। सुदेश वर्मा ने सोरेन परिवार पर हमला बोलते हुए कहा, इन लोगों का इतिहास झारखंड को लूटने का रहा है। आप जानते हैं कि कुछ रुपयों के लिए झारखंड को बेचा जा चुका है। इन सब परिवेश से निकलकर अगर वे अच्छा काम करते हैं तो हम साथ देंगे, नहीं तो विपक्ष की भूमिका तो निभाएंगे ही।

आदिवासियों की नाराजगी के सवाल पर सुदेश वर्मा ने कहा, हमने ऐसा कोई काम नहीं किया कि कोई वर्ग नाराज हो। आजसू के बगैर चुनाव लड़ने के बाद भी पार्टी को हासिल हुए अच्छे वोट शेयर से पता चलता है कि जनता नाराज नहीं है, हां मेहनत में जरूर थोड़ी कमी रह गई। जहां तक काम की बात है तो पिछले पांच साल में भाजपा ने झारखंड को बदल दिया।

-- आईएएनएस

Tags:    

Similar News